6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटिक संगीत परंपरा के संरक्षण के लिए ऐसे आयोजन जरूरी

तिरुवारुर के श्री कांचि कामकोटी पीठ कर्नाटिक संगीत सेवा ट्रस्ट एवं श्री संगीत मुम्मूर्तिगल जयंती विझा कमेटी द्वारा भगवान त्यागराजा व देवी कमलम्बाल मंदिर के गर्भगृह में शनिवार को संत त्यागराज के पंचरत्न समारोह के उद्घाटन का आयोजन किया गया।

2 min read
Google source verification
Such events are essential for the preservation of the Carnatic music

कर्नाटिक संगीत परंपरा के संरक्षण के लिए ऐसे आयोजन जरूरी


कर्नाटिक संगीत परंपरा के संरक्षण के लिए ऐसे आयोजन जरूरी
चेन्नई. तिरुवारुर के श्री कांचि कामकोटी पीठ कर्नाटिक संगीत सेवा ट्रस्ट एवं श्री संगीत मुम्मूर्तिगल जयंती विझा कमेटी द्वारा भगवान त्यागराजा व देवी कमलम्बाल मंदिर के गर्भगृह में शनिवार को संत त्यागराज के पंचरत्न समारोह के उद्घाटन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित थे। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटिक संगीत सेवा ट्रस्ट व मुम्मूर्तिगल जयंती विझा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम कर्नाटिक संगीत एवं भक्ति के प्रति उनकी रुचि तथा प्रसिद्ध त्रिमूर्ति त्यागराज, मुत्थुस्वामी दीक्षितार व श्यामा शाी की स्मृति को संरक्षित रखने के कार्य के प्रति उनके लगावा को दर्शाता है। इसी तरह के प्रयास की बदौलत कर्नाटिक संगीत परंपरा पीढ़ी-दर-पीढ़ी स्थानांतरित होती चली आ रही है। इस दौरान उन्होंने संगीत के प्रति त्यागराजा के योगदान को याद करते हुए उनकी जमकर सराहना की।
-----------
सीएमडब्ल्यूएसएसबी के खर्च से कम रह सकती है अनुमानित आय
चेन्नई. चेन्नई महानगर जलापूर्ति एवं सीवेज बोर्ड (सीएमडब्ल्यूएसएसबी) के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 1017.33 करोड़ रुपए की आय का अनुमान लगाया है। अधिकारियों के मुताबिक यह रकम अनुमानित खर्च से 348.72 करोड़ रुपए कम है। दरअसल इस अनुमानित व्यय के प्रमुख खर्च वेतन के 288 करोड़, बिजली बिल लगभग 245.86 करोड़ तथा संचालन एवं देखरेख के 248 करोड़ रुपए हैं। इनके अलावा अलवणीकृत पानी की खरीद पर 196 करोड़ तथा पानी के टैंकर के किराए पर 84.56 करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद है। सीएमडब्ल्यूएसएसबी के आंकड़ों के मुतिबिक मौजूदा वित्तीय वर्ष का व्यय 1366.05 होगा। साथ ही इस दौरान आय के तौर पर इसे 340.39 करोड़ रुपए जल एवं सीवेज टैक्स तथा 399.16 करोड़ रुपए पानी की बिक्री से प्राप्त होंगे। वित्तीय वर्ष 2018-19 के दौरान सीएमडब्ल्यूएसएसबी ने पहले 944.01 करोड़ रुपए आय का अनुमान लगाया था जिसे बाद में संशोधित करके 866.15 कर दिया गया। दरअसल इस वित्तीय वर्ष के दौरान अनुमानित घाटा 230.34 करोड़ रुपएका था जो बाद में संशोधित होकर 386.46 करोड़ रुपए हो गया।
उल्लेखनीय है कि पानी तथा सीवेज टैक्स के अलावा भी सीएमडब्ल्यूएसएसबी सरकारी अनुदान से राजस्व अर्जित करता है। यह भ्ज्ञी ध्यान देने योग्य बिन्दु है कि सीएमडब्ल्यूएसएसबी ने इस साल के 82 प्रतिशत आय (838.26 करोड़ रुपए) का अनुमान रॉयपुरम, तंडियारपेट, तिरुविका नगर, अन्नानगर, तेनामपेट, कोडम्बक्कम एवं अडयार जैसे क्षेत्रों से लगाया है। हालांकि लॉरी टैंकरों के किराए तथा रखरखाव व संचालन आदि कई कार्यों पर बोर्ड इस साल 1056.79 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इस प्रकार इस साल का कुल वित्तीय व्यय 1366.05 करोड़ रहेगा।
2018-19 में सीएमडब्ल्यूएसएसबी ने 1185.35 करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान लगाया था जिसे संशोधित करके 1252.60 करोड़ रुपए कर दिया गया।