7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime News: पूर्व रंजिश : पहले कार में किया अगवा, फिर टुकड़े-टुकड़े कर नृशंस हत्या

दो राउड़ी समेत तीन जनों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।  

2 min read
Google source verification
Crime News: पूर्व रंजिश : पहले कार में किया अगवा, फिर टुकड़े-टुकड़े कर नृशंस हत्या

Crime News: पूर्व रंजिश : पहले कार में किया अगवा, फिर टुकड़े-टुकड़े कर नृशंस हत्या

पूंदमल्ली/Chennai.

यहां नसरथपेट के निकट गांजा बिक्री और पूर्व रंजिश के चलते एक युवक का अपहरण करने के बाद उसके टुकड़े-टुकड़े कर देने का खौफनाक मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में दो राउड़ी समेत तीन जनों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

सूत्रों के अनुसार पूंदमल्ली के निकट नसरथपेट के आरमुगम स्ट्रीट निवासी करुक्का उर्फ स्टीफन ( 23 ) को मौत के घाट उतार दिया गया। वह इलेक्टि्रक दुकान में काम करता था। घटना वाली शाम गुरुवार को स्टीफन घर के पास पैदल जा रहा था। उस वक्त कार में आए अज्ञात हमलावरों ने उसे अगवा करने की कोशिश की। पहली कोशिश को स्टीफन ने बेकार कर दिया लेकिन तभी एक हमलावर ने चाकू से उस पर हमला कर घायल कर दिया। फिर घायल स्टीफन को कार में डालकर ले गए।
भाई ने की पुलिस को खबर

यह देख स्टीफन के भाई आइस्टीन ने पुलिस को खबर की। अलर्ट किए जाने के बाद नसरथपेट पुलिस ने कार नंबर के आधार पर स्टीफन को खोजना शुरू किया। साथ ही सभी थानों को इस अपहरण के बारे में अलर्ट कर दिया गया।
खाली मैदान में काट डाला

पुलिस इससे पहले इन तक पहुंची पाती हमलावरों ने मांगाडु के मलैयम्बाक्कम आरटीओ के पास सूने मैदान में खड़ी कार में करुक्का स्टीफन का गला, हाथ और पांव के टुकड़े कर दिए। इस बीच मांगाडु गश्त पुलिस की नजर सूने मैदान में लावारिस सी खड़ी कार पर पड़ी। पुलिस को आता देख हमलावर कार वहीं छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने इनका पीछा किया और दो जने उनके हत्थे चढ़े। कार की तलाशी में पुलिस को टुकड़े-टुकड़े किया गया शव मिला।

केएमसी भेजे टुकड़े

पुलिस ने फिर क्षत-विक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए किलपॉक मेडिकल कॉलेज भेजा। साथ ही हाथ लगे आरोपियों से पूछताछ शुरू हुई। इनके नाम मलैयम्बाक्कम निवासी इशाक और विघ्नेश हैं जिनकी उम्र 19 साल बताई गई है। इनकी बयानी से पता चला कि छह महीने पहले मलैयम्बाक्कम के प्रवीण ने स्टीफन का मोबाइल फोन मार लिया था। जवाबी कार्रवाई में स्टीफन अपने साथियों के साथ प्रवीण को अधमरा कर गया। ठीक होने के बाद प्रवीण की शिकायत पर नसरथपेट पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। प्रवीण पर हुए हमले की खबर इशाक को पता थी। इसके अलावा इशाक और स्टीफन के बीच गांजा बेचने को लेकर भी झगड़ा चल रहा था, इसलिए उसने स्टीफन का काम तमाम करने की साजिश रची। उसने मलैयम्बाक्कम के विघ्नेश, धनुष, पूच्ची उर्फ लोकेश, जॉन व अन्बरसु के साथ स्टीफन की हत्या की। इशाक और विघ्नेश के अलावा कार चालक उदयकुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी भाग छूटे हैं जिनकी तलाश जारी है।