पेड़ युवक के सिर पर आ गिरा, मौत
ऊटी. गुडलूर मार्ग की फिंगर पोस्ट एक पेड़ युवक के सिर पर आ गिरा। युवक को ज मी हालत में अस्पताल ले जाया गया ,लेकिन रास्ते में ही उसका दम टूट गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि 18 साल का ए मनुअल आस्टिन चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल हो कर लौट रहा था।रास्ते में अचानक सड़क किनारे लगा एक बड़ा पेड़ उसके ऊपर आ गिरा। युवक को पेड़ से बचने का भी मौका नहीं मिला। पीछे से आ रहे लोगों ने तत्काल मिल कर पेड़ को हटाया व युवक को अस्पताल ले गए। आस्टिन के सिर पर गंभीर चोंटे लगी थी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीलगिरी में इन दिनों भारी बरसात के कारण मिट्टी खिसकने के साथ ही सड़क किनारे लगे पेड़ों की जड़ें कमजोर हो गई है। तेज हवाओं के दबाव को पेड़ बर्दाश्त नहीं कर पाते व गिर जाते हैं।हालांकि प्रशासन ने कई पेड़ों को चिन्हित कर हटवा लिया था।