घटना स्थल के पास पुलिस थाना होने के कारण कांस्टेबल हितेष बापू सोमावने, बेनी तेजा बाढ़ेर एवं लेडी कांस्टेबल हर्षिदा ने उसकी आवाज सुनकर होटल से रेस्क्यू कर लडक़ी को नानी दमण थाने लाए। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने खलील मजीद मण्डल एवं नवीन छोटे तिवारी के विरूद्ध एफआई आर संख्या 58/2016 में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 370, 376, 323, पोस्को एक्ट की धारा 3 एवं 17 तथा इम्मोरल ट्रैफिकिंग(प्रिवेंशन) एक्ट की धारा 5,6,7 की धारा दर्ज की और एजेंट राजू रहीम को भी डाभेल से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद समाज कल्याण अधिकारी मोनिका बराड़ एवं तत्कालीन पी.आई. दिनेश वाजा ने पीडि़त लडक़ी की शिकायत दर्ज की।