
chennai
चेन्नई।महावीर इंटरनेशनल चेन्नई मेट्रो द्वारा 1000वें नेत्र शिविर के संपूर्ण होने के उपलक्ष्य में रायपेट्टा स्थित म्यूजिक एकेडमी में देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम जागो हिंदुस्तानी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिंदुस्तान चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष वी. मुरली, मदुरै हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश सेल्वी वी. एम. वेलुमणि ने शिरकत की। चेयरमैन शांतिलाल जैन व सचिव पद्मचंद छाजेड़ ने संस्था के बारे में जानकारी दी।
अग्रवाल हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. अमर अग्रवाल का भी इस मौके पर सम्मान किया गया। एक हजार नेत्र शिविर पूर्ण होने पर आई कैंप चेयरमैन प्रकाश गुलेच्छा का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कोल्हापुर से आए 25 कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौतम चोरडिय़ा, मुकेश चुत्तर, ज्ञानचंद चोरडिय़ा, राजेश बालेचा, माण्डोत, शांतिलाल कोठारी, विजयराज, दिनेश भलगट आदि का सहयोग सराहनीय रहा।
