
चुनाव में हार की बौखलाहट, पीठासीन अधिकारी को पीटा, मतपत्र लूटकर जलाए, 20 लोगों पर केस दर्ज
छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा में चुनाव में मिली हार से बैखलाए लोगों ने शुक्रवार देर रात उपद्रव कर मतदान दल पर हमला कर दिया और मत पत्र लूटकर ले गए। सर्चिंग के दौरान मतपत्र जंगल में जले हुए मिले हैं। पुलिस ने 2 दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।
बड़ामलहरा विकासखंड इलाके के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत धनगुवां में सरपंच पद के लिए 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। ग्राम पंचायत के 6 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया शुक्रवार को संपन्न हुई। देर रात मतगणना के दौरान 2 दर्जन से अधिक लोगों ने पोलिंग बूथ क्रमांक 114 प्राथमिक शाला मदनीवार में उपद्रव किया। पीठासीन अधिकारी पेयश्वनीदीन शर्मा निवासी बदौराकला ने थाना में रिपोर्ट लिखाई कि, रात 9 बजे के आसपास वो मतदान केंद्र में अपने दल के सहकर्मी प्रत्यूष त्रिपाठी, मातादीन अहिरवार, हरदयाल अहिरवार, रामकुमार खरे मतदान अधिकारी, प्रधान आरक्षक लक्ष्मनप्रसाद, कोटवार जमुना राय तथा 16 एजेंटों के साथ मतगणना कर रहे थे।
इसी दोरान गांव के राघवेंद्र सिंह घोषी, लोचन सिंह घोषी, लक्ष्मन सिंह घोषी, इंद्रपाल सिंह घोषी, जगपाल सिंह घोषी, भरत अहिरवार, दीपक अहिरवार सहित लगभग 15 से 20 लाठी डंडे लेकर मतदान केंद्र पर आए और मतदान दल को गालियां देते हुए बाहर निकलने को कहने लगे। मतदान केंद्र की कुंडी खुलते ही आरोपी अंदर घुस आए और दल के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।
20 लोगों पर केस दर्ज
आरोपी 2 मतदान पेटी 467 प्रयुक्त मतपत्र, 88 अप्रयुक्त मतपत्र व सभी सामान लूट कर जंगल की ओर ले गए। खबर मिलते ही एसडीएम विकासकुमार आनंद, रिटर्निंग ऑफिसर तहसीलदार कमलेश कुमार कुशवाहा, एसडीओपी राजाराम साहू थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। सर्चिंग के दौरान जंगल में जले हुए मतपत्र मिले हैं। मतपत्रों का मौका पंचनामा बना कर सभी नामजद व सात आठ अन्य लोगों के विरुद्ध धारा 147, 148, 149,186, 332, 353, 294, 506, 435,171 एफ़, 135ए,1 36, 10, 3, 4 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया।
Published on:
02 Jul 2022 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
