आपको बता दें कि, बेहरमी से मारपीट की ये घटना ग्वालियर के माधौगंज के अंतर्गत आने वाले गुढा गुढ़ी इलाके की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए SSP अमित सांघी ने बताया कि, पिपरौली निवासी साधु सिंह गुर्जर खरीदारी करने गुढा स्थित बाजार आया था। इसी दौरान लखनौती बिलौआ के सिरनाम, विनोद, रिशु गुर्जर, जितेंद्र, महेंद्र और दिलीप गुर्जर ने उसपर हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी साधु को कसकर पकड़े रहा, जबकि अन्य तीन आरोपियों ने उसपर लाठियों से हमला कर दिया। साधु सिंह की पिटाई उसके भतीजा दामाद और उसके परिजन ने मिलकर की। सरेराह हुई इस घटना के दौरान बाजार में खासी चहल-पहल थी, लेकिन किसी ने भी बीच बचाव की हिम्मत नहीं की।
यह भी पढ़ें- 5 हजार फीट की ऊंचाई पर विमान से निकलने लगा धुआं, 100 से ज्यादा यात्रियों में मची चीख पुकार
ये है मामला
साधु की भतीजी को उसके ससुराल में परेशान किया जा रहा है, जिसे लेकर हाल ही में साधु उन्हें समझाने गया था। उसका समझाना दामाद के परिजन को पसंद नहीं आया, और उन्होंने इससे नाराज होकर उस पर हमला कर दिया। हमलावर साधु सिंह को सड़क पर बेरहमी से पीट रहे थे और वो मदद के लिए चिल्ला रहा था। इस दौरान आसपास काफी भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। बल्कि लोग इसका वीडियो बनाते ही नजर आए। कुछ देर बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें- हारे हुए प्रत्याशी और समर्थकों ने मतदान दल पर बरसाए पत्थर, पुलिस वेन पर फायरिंग, गाड़ियां भी तोड़ी, कई घायल
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
SSP ग्वालियर अमित सांघी का कहना है कि, फरियादी साधु सिंह की भतीजी की शादी लखनौती में हुई है। पति-पत्नी में अनबन के चलते कई बार गांव में पंचायतें हो चुकी हैं। लेकिन उनका विवाद सुलझने के बजाय उलझता जा रहा है। 3 दिन पहले फोन पर हुई गरमा गरम बहस के बाद आरोपियों ने साधु सिंह पर सोची समझी साजिश के तहत यह हमला किया। माधवगंज पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।