scriptमंडप में राह देखती रही दुल्हन, रस्मों के बीच 10वीं का पेपर देने चला गया दूल्हा, 3 घंटे बाद लौटकर लिए फेरे | bride kept looking mandap groom went to give 10th paper between ritual | Patrika News
छतरपुर

मंडप में राह देखती रही दुल्हन, रस्मों के बीच 10वीं का पेपर देने चला गया दूल्हा, 3 घंटे बाद लौटकर लिए फेरे

विवाह समारोह के दौरान एक दुल्हन हाथों पर मेहंदी सजाए मंडप में बैठे हुए अपने दूल्हे का इंतजार करती नजर आई। मालूम करने पर पता चला कि, दूल्हा शादी की रस्मों को बीच में ही छोड़कर 10वीं की परीक्षा देने गया है।

छतरपुरFeb 26, 2022 / 09:23 pm

Faiz

News

मंडप में राह देखती रही दुल्हन, रस्मों के बीच 10वीं का पेपर देने चला गया दूल्हा, 3 घंटे बाद लौटकर लिए फेरे

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में कल्याण मंडपम में आयोजित कराए गए सामुहिक विवाह समारोह के दौरान एक दुल्हन हाथों पर मेहंदी सजाए मंडप में बैठे हुए अपने दूल्हे का इंतजार करती नजर आई। मालूम करने पर पता चला कि, दूल्हा शादी की रस्मों को बीच में ही छोड़कर 10वीं की परीक्षा देने गया है। आखिरकार 3 घंटे बाद परीक्षा देकर लौटा, फिर कहीं जाकर दूल्हा दुल्हन की वरमाला हुई और साथ 7 फेरे संपन्न हुए।


बता दें कि, छतरपुर शहर में स्थित कल्याण मंडपम में बुंदेलखंड परिवार का सामूहिक विवाह सम्मेलन चल रहा था। सामुहिक विवाह समारोह के दौरान एक साथ 11 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे हैं। इनमें से एक जोड़ा रामजी सेन और प्रीति सेन का भी था। 21 वर्षीय दूल्हा रामजी सेन की शादी 19 वर्षीय दुल्हन प्रीति सेन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे। लेकिन, शादी की रस्मों के बीच दूल्हा-दुल्हन को मंडप में छोड़कर परीक्षा देने चला गया था। इस दौरान दुल्हन मंडप में बैठकर दूल्हे के लौटने का इंतजार करती रही।

 

यह भी पढ़ें- मेडिकल कैंप में भीड़ दिखाने 200 रुपए की लालच देकर बुलाए गए थे मजदूर, पैसे नहीं मिले तो किया हंगामा


दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन

News
News

दुल्हन प्रीति सेन के अनुसार, शनिवार को पति रामजी का 10वीं कक्षा में सोशल साइंस का पेपर था। लेकिन, इसी दिन उसकी शादी भी तय थी। एग्जाम की तारीख आने से पहले ही शादी की तारीख भी तय हो चुकी थी। विवाह स्थल पर सुबह हम जल्दी आ गए थे। यहां पर शादी के पहले होने वाले कार्यक्रम में शामिल हुए, इसके बाद वो परीक्षा देने चले गए। पेपर देकर तीन घंटे बाद लौटे और फिर विवाह की रस्में निभाईं। इस दौरान दुल्हन अपने पति की सफल परीक्षा की कामना की।

 

यह भी पढ़ें- Ukraine Russia War : बंकर में छिपकर खुद को बचाए हुए है भारतीय छात्र, ये चीजें खाकर कर रहा गुजारा


परीक्षा देकर लौटा, फिर पूरी की वैवाहिक रस्में

News

परीक्षा देकर लौटे दूल्हा रामजी सेन ने कहा कि, आज जीवन के दो परीक्षाएं हुईं। पहली परीक्षा अपनी पढ़ाई की और दूसरी परीक्षा जीवन की।

 

मध्य प्रदेश लौटने लगे यूक्रेन में फंसे छात्र, गृहमंत्री ने की पुष्टि, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x885wv7

Home / Chhatarpur / मंडप में राह देखती रही दुल्हन, रस्मों के बीच 10वीं का पेपर देने चला गया दूल्हा, 3 घंटे बाद लौटकर लिए फेरे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो