7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023 : छतरपुर सीट पर 72.67 फीसदी वोटिंग, 3 दिसंबर को होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

MP Election 2023 : भाजपा ने दो बार की विधायक तो कांग्रेस ने मौजूदा विधायक पर जताया है भरोसा।

2 min read
Google source verification
chhatarpur.jpg

,,

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश की विधानसभा नंबर 51 छतरपुर सीट पर इस बार 72.67 फीसदी मतदान हुआ है। छतरपुर में एक बार फिर भाजपा-कांग्रेस में कांटे की चुनावी टक्कर है। भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री ललिता यादव तो कांग्रेस की तरफ से मौजूदा विधायक आलोक चतुर्वेदी चुनावी मैदान में हैं। दोनों के बीच चुनावी लड़ाई नई नहीं है। 10 साल पहले भी ललिता यादव और आलोक चतुर्वेदी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।


भाजपा की ललिता यादव v/s कांग्रेस के आलोक चतुर्वेदी
छतरपुर विधानसभा सीट पर मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है और अब 3 दिसंबर को मतगणना के बाद ही इस बात का खुलासा होगा कि इस बार छतरपुर की जनता ने किसे अपना सरताज चुना है। छतरपुर सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के ललिता यादव और कांग्रेस के मौजूदा विधायक आलोक चतुर्वेदी के बीच है। आलोक और ललिता यादव इससे पहले साल 2013 में भी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं और तब भाजपा की ललिता यादव कांग्रेस के आलोक चतुर्वेदी पर भारी पड़ीं थीं। यानि साफ है कि 10 साल बाद आलोक के पास पुरानी हार का बदला चुकाने का मौका है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023 : उमा भारती के गढ़ में कांग्रेस ने फिर 'साध्वी' को उतारा, क्या ले पाएंगी हार का बदला?

छतरपुर सीट
कुल मतदाता - 3 लाख 60 हजार 828
पुरुष मतदाता - 1 लाख 14 हजार 836
महिला मतदाता - 1 लाख 728

पिछले दो चुनावों का मतदान प्रतिशत

साल 2018- 71.93%

साल 2013- 66.93%

छतरपुर सीट का इतिहास
साल 2018 - कांग्रेस के आलोक चतुर्वेदी ने भाजपा की अर्चना सिंह को 3 हजार 495 वोटों से हराया था।
साल 2013- भाजपा की ललिता यादव ने कांग्रेस के आलोक चतुर्वेदी को 2 हजार 217 वोटों से हराया था।
यह भी पढ़ें- mp election 2023 : क्या कांग्रेस के यादवेन्द्र सिंह ले पाएंगे भाजपा के राकेश गिरी से पिछली हार का बदला ?