
Constable body found hanging from noose in closed police outpost (Patrika.com)
MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां काफी समय से बंद पड़ी पुलिस चौकी में एक पुलिसकर्मी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। शव मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी किसी बात को लेकर मानसिक तनाव से जूझ रहा था जिस कारण उसने ये घातक कदम उठाया।
मामला छतरपुर जिले केन नौगांव कस्बे कसबे का है। यहां शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब बस स्टैंड स्थित एक पुरानी और बंद पड़ी पुलिस चौकी में एक कांस्टेबल का शव फांसी पर लटका मिला। सुबह करीब 6 बजे जब उनका शव फंदे पर लटका देखा गया, तो तुरंत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और एफएसएल टीम को सूचित किया गया। घटना की सूचना मिलते ही जिले के छतरपुर एसपी रजत सकलेचा, एसडीओपी अमित मिश्रा और थाना प्रभारी संजय राय सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।
मृतक कांस्टेबल का नाम तरुण गंधर्व (40) बताया जा रहा है। वह सागर जिले का रहना वाले थे और वर्तमान में नौगांव थाने में ही तैनात थे। नौगांव के गरौली रोड पर वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के रहते थे।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि तरुण उस वक्त ड्यूटी पर नहीं थे और उनका शव वर्दी के बजाय सिविल कपड़ों में मिला है। उन्होंने आत्महत्या के लिए उस पुरानी चौकी को चुना जो लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी है।
एसडीओपी अमित मेश्राम के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह रात के वक्त उस बंद चौकी तक कैसे पहुंचे। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक छोटी बच्ची को छोड़ गए हैं, जो नौगांव के गरौली रोड पर उनके साथ रह रहे थे। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के तरफ से अभी तक किसी तरह की परेशानी की बात नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Updated on:
08 May 2026 03:48 pm
Published on:
08 May 2026 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
