6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यात्रियों के लिए तय किया ऑटो का किराया

MP News: ऑटो चालकों को चेतावनी देते हुए पंडित शास्त्री ने कहा कि यदि वे ओवरचार्जिंग या ओवरलोडिंग बंद नहीं करते हैं, तो धाम की ओर से विकल्प तैयार किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Bageshwar Dham (Photo Source - Patrika)

Bageshwar Dham (Photo Source - Patrika)

MP News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धाम परिसर में ऑटो और टैक्सी चालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य धाम आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम और सस्ता बनाना था। पंडित शास्त्री ने ऑटो चालकों को सख्त निर्देश देते हुए किराए की नई दरें निर्धारित की है और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त चेतावनी भी दी है।

किसी की रोजी-रोटी नहीं छीनना चाहते...

ऑटो चालकों को चेतावनी देते हुए पंडित शास्त्री ने कहा कि यदि वे ओवरचार्जिंग या ओवरलोडिंग बंद नहीं करते हैं, तो धाम की ओर से विकल्प तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे अपने शिष्यों से 10-20 ऑटो दान करवाकर गरीब लड़कों को देंगे। इन लड़कों को ड्राइविंग सिखाकर और लाइसेंस बनवाकर मात्र 5 रुपए के किराए पर गाड़ियां चलवाई जाएंगी।

शास्त्री ने कहा कि वे किसी की रोजी-रोटी नहीं छीनना चाहते, लेकिन धाम की छवि खराब करने वाली धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही खजुराहो रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों को होने वाली सरकारी पार्किंग की समस्या पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वे सीधे -हस्तक्षेप तो नहीं कर सकते, लेकिन रेल अधिकारियों से बात कर ऑटो चालकों के लिए मासिक पास (मंथली पास) बनवाने का प्रयास करेंगे। ताकि उन्हें भी किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।

नई दरें तय… अब 10 रुपए में पहुंचेंगे धाम

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गंज टावर से बागेश्वर धाम तक का किराया प्रति सवारी मात्र 10 रुपए निर्धारित किया है। वहीं, दुरियागंज स्टेशन से 15 रुपए किराया तय किया है। उन्होंने गणित समझाते हुए बताया कि एक चक्कर में 8 से 15 सवारियां बैठती हैं, जिससे चालकों को 100 से 150 रुपए की कमाई हो जाती है। इसलिए मनमाना किराया वसूलने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। नई व्यवस्था के तहत अब अगर कोई श्रद्धालु पूरी गाड़ी बुक करता है, तो उससे 150 से 200 रुपए तक लिए जा सकते हैं। खजुराहो से धाम तक का किराया अब 40 रुपए तय किया है, जबकि पहले चालक 50 रुपए वसूल रहे थे।

निःशुल्क पार्किंग और विशेष इंतजाम

श्रद्धालुओं को जाम व अवैध वसूली से बचाने के लिए शास्त्री ने बागेश्वर जनसेवा समिति की कन्या विवाह वाली भूमि पर निःशुल्क पार्किंग की घोषणा की है।

कोई रसीद नहीं: इस पार्किंग स्थल पर समिति या ग्राम पंचायत की ओर से किसी भी प्रकार की कोई रसीद नहीं काटी जाएगी।

नहाने और पानी की व्यवस्थाः पार्किंग ग्राउंड में ही पानी की टंकियां बनाई जा रही हैं ताकि श्रद्धालु वहां नहा सकें और उन्हें पेयजल उपलब्ध हो सके। रोशनी की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा के लिए सीसीटीवीः अगले तीन महीनों के भीतर पूरे पार्किंग क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में लाया जाएगा।

दूरी और जाम से मुक्तिः यह स्थान मंदिर से मात्र 300 मीटर और परिक्रमा मार्ग से 100 मीटर की दूरी पर है, जिससे भक्तों को पैदल कम चलना पड़ेगा और दरबार हॉल के पास लगने वाला जाम भी समाप्त होगा।

चालकों के लिए मासिक पास (मंथली पास) बनवाने का प्रयास करेंगे। ताकि उन्हें भी किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े।

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग