12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें टीचर की विदाई का भावुक कर देने वाला वीडियो, लिपट-लिपट कर फूट-फूट कर रोए बच्चे

टीचर का ट्रांसफर होने पर स्कूल में हो रहे विदाई समारोह में बच्चों की आंखों से छलके आंसू...

2 min read
Google source verification
chhatarpur.jpg

रविन्द्र मिश्रा की रिपोर्ट

छतरपुर. गुरु-शिष्य के बीच एक अनोखा रिश्ता होता है और इसी अनोखे रिश्ते की एक भावुक कर देने वाली तस्वीर छतरपुर जिले के राजनगर से सामने आई है। राजनगर के समीप शासकीय माध्यमिक शाला बिरौना के टीचर राम गोपाल का हाल ही में दूसरे स्कूल में ट्रांसफर कर दिया गया है, सरकारी स्कूल के बच्चों को जब यह पता चला तो वह फूट-फूट कर रोने लगे, नन्हे बच्चे उन्हें रोक रहे थे लेकिन ट्रांसफर के फैसले के बाद उन्हें जाना पड़ा। टीचर जब स्कूल से विदाई ले रहे थे तो बच्चे उनसे लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगे जिससे टीचर भी भावुक हो गए और उनकी आंखों से भी आंसू छलक पड़े।

भावुक कर देने वाला वीडियो हो रहा वायरल
टीचर रामगोपाल की स्कूल से विदाई के वक्त बच्चों के उनसे लिपटकर रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो राजनगर तहसील के शासकीय माध्यमिक शाला बिरौना गांव का है और जिस टीचर से लिपटकर बच्चे न जाने की गुहार लगाते हुए वीडियो में दिख रहे हैं उन टीचर का नाम रामगोपाल है। जो स्कूल के बच्चों को अपने बच्चों की तरह प्यार करते थे और यही वजह है कि जब उनका ट्रांसफर हुआ तो बच्चे इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाए और रो पड़े।

देखें वीडियो-

मेरा आशीर्वाद बच्चों के साथ हमेशा रहेगा- टीचर
अध्यापक राम गोपाल ने बताया, 'विदाई को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. बहुत सारी यादें यहां से लेकर जा रहा हूं और मेरा आशीर्वाद इन सभी बच्चों के साथ है कि वे भविष्य में अच्छे बनें. आज जब बच्चे लिपट कर रोने लगे इन बच्चों की यादें अपने दिल में लेकर जा रहा हूं.' टीचर रामगोपाल भी विदाई के वक्त बच्चों की आंखों से छलकते आंसुओं को देखकर अपने आप को रोक नहीं पाए और वो भी भावुक हो गए, उनकी भी आंखों से आंसू टपक पड़े।

देखें वीडियो-