
lady singer laxmi vishwakarma found dead, मृतका लक्ष्मी विश्वकर्मा की जीवित अवस्था की तस्वीर (source-patrika)
Chhatarpur Lady Singer Laxmi Death: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक युवा लेडी संगीत कलाकार ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने जब कमरे में बेटी को फंदे पर झूलता देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने बेटी के साथी कलाकार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। परिजन का आरोप है कि बेटी के मोबाइल पर आखिरी वीडियो कॉल उसके साथी कलाकार का था और दोनों के बीच करीब 38 मिनट तक बातचीत हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर, मृतका का मोबाइल जब्त कर जांच शुरु कर दी है।
छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के ग्राम खैरों में रहने वाली लक्ष्मी विश्वकर्मा (23 वर्ष) लेडी संगीत कलाकार थी। वो आसपास के इलाकों में कार्यक्रमों में गाना-बजाने का काम करती थी। रविवार को लक्ष्मी का शव घर में ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बेटी लक्ष्मी को फांसी के फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का भी बारीकी से निरीक्षण किया है, बताया जा रहा है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृतरा लक्ष्मी विश्वकर्मा के पिता रामस्वरूप विश्वकर्मा ने बताया लक्ष्मी गाने-बजाने का काम करती थी। इसी दौरान उनकी पहचान रनगुवां निवासी साथी कलाकार रामरतन राजपूत लोधी से हुई थी। दोनों विभिन्न कार्यक्रमों में साथ आते-जाते थे। घटना से एक दिन पहले लक्ष्मी और रामरतन राजपूत लोधी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पिता का दावा है कि घटना से पहले भी लक्ष्मी की रामरतन राजपूत लोधी से वीडियो कॉल पर बात हो रही थी। जब वो कमरे में पहुंचे तो लक्ष्मी फंदे पर लटकी हुई थी और पास ही उसका मोबाइल पड़ा था जिसमें आखिरी कॉल रामरतन को किया गया था, जिसकी ड्यूरेशन 38 मिनट था।
मृतका लक्ष्मी के पिता रामस्वरूप विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि साथी रामरतन ने ही लक्ष्मी को आत्महत्या के लिए उकसाया है। उसी के कारण बेटी मानसिक रूप से तनाव में थी। उन्होंने पुलिस ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषी को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। वहीं पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल, वीडियो कॉल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए भी हर एंगल से जांच की जा रही है।
Updated on:
05 Jul 2026 08:21 pm
Published on:
05 Jul 2026 08:21 pm
