26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकुंभ में Reel बनाने पर लगेगी रोक! पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कही ये बात

Mahakumbh Viral Video : रोजाना महाकुंभ से हजारों रील, तस्वीरें आदि वायरल हो रही है। लोगों को पलभर में वायरल करने वाली सोशल मीडिया अब लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। इसको लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 20 Jan 2025, 3:50 PM IST

Mahakumbh Viral Video

Mahakumbh Viral Video

Mahakumbh Viral Video : दुनियाभर में इस समय 144 साल बाद आए 'महाकुंभ' की जमकर चर्चा हो रही है। देश-विदेश से रोजाना लाखों-करोड़ो श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। रोजाना यहां से हजारों रील, तस्वीरें आदि वायरल हो रही है। लोगों को पलभर में वायरल करने वाली सोशल मीडिया अब लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। आम लोग ही नहीं बल्कि साधु-संत भी इससे त्रस्त हो गए है। इंदौर की मोनालिसा जो महाकुंभ में अपनी सुंदरता के लिए वायरल(Mahakumbh Viral Video) हुई थी, उन्हें भी प्रसिद्धि से मिली परेशानियों के कारण वापस अपने घर आना पड़ा। ऐसी स्थिति के बीच एमपी के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमे उन्होंने रील बनाने की कड़ी निंदा की है।

ये भी पढें - 'कत्थई आंखों वाली' ने छोड़ा महाकुंभ, पिता ने इस वजह से वापस भेजा एमपी

धीरेंद्र शास्त्री ने जताई आपत्ति

बाबा बागेश्वर ने रविवार को हुए आदिवासी जनजागृति सम्मेलन में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान इंदौर की मोनालिसा के महाकुंभ में वायरल होने की बात सामने आई, जिसपे धीरेंद्र शास्त्री(Pandit Dhirendra Shastri) ने कहा कि, 'महाकुंभ वायरल का विषय नहीं, बल्कि रियल के लिए है। अभी जो सोशल मीडिया पर वायरल होने का चल रहा है, उससे लोग महाकुंभ के मुख्य मुद्दे से भटक रहे है।'

सोशल मीडिया ने काम करना किया मुश्किल

बता दें कि इंदौर की मोनालिसा(Monalisa) अपने परिवार संग रुद्राक्ष और मोतियों की माला बेचने का काम करती हैं। इनका परिवार विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाकर ये काम करते है। महाकुंभ में भी इसी उद्देश्य के साथ मोनालिसा पहुंची थी लेकिन इनकी सुंदरता ने इन्हें सोशल मीडिया(Mahakumbh Viral Video) सेंसेशन बना दिया। हालांकि ये उपलब्धि मोनालिशा के लिए परेशानी बन गई। लोगों ने मेले में उनका माला बेचना मुश्किल कर दिया था। हर जगह लोगों की भीड़ मोनालिसा को घेर लेती जिसके चलते वे अपना काम नहीं कर पा रही थी।

ये भी पढें - महाकुंभ में माला बेचने वाली बनी सोशल मीडिया सेंसेशन, खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं को देती हैं मात

भोपाल की हर्षा रिछारिया की बढ़ाई परेशानी

ये भी पढें - महाकुंभ से 'सुंदर साध्वी' हर्षा रिछारिया की वापसी! संतों के अपमान का आरोप

भोपाल की रहने वाली हर्षा रिछारिया(Harsha Richhariya) जब महाकुंभ पहुंची तो उनकी एंट्री ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी। लोगों ने उन्हें 'सुंदर साध्वी' के नाम का टैग दे दिया। हर जगह इनकी खूबसूरती की खूब चर्चा होने लगी। कुछ समय बाद ही हर्षा के ऊपर संतों के अपमान के आरोप लगने लगे, जिसका वीडियो(Mahakumbh Viral Video) भी सामने आया। इसके बाद लोगों ने हर्षा रिछारिया को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इन सब से परेशान होकर हर्षा ने महाकुंभ छोड़ने की बात भी कह दी थी।