18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमसीबीयू प्रवेश अपडेट: स्नातक के विषयों से हटकर पीजी करने वालों के लिए पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित, 29 मार्च को दो पालियों में होगा एग्जाम

यदि आप स्नातक में पढ़े अपने मेजर या माइनर विषयों के अलावा किसी अन्य विषय से एमए, एमएससी या एमकॉम करना चाहते हैं, तो अब आपको विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश पात्रता परीक्षा से गुजरना होगा।

2 min read
Google source verification
university

विश्वविद्यालय

स्नातकोत्तर में विषय बदलने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर, 28 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन, ओएमआर शीट पर होगी परीक्षा

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। यदि आप स्नातक में पढ़े अपने मेजर या माइनर विषयों के अलावा किसी अन्य विषय से एमए, एमएससी या एमकॉम करना चाहते हैं, तो अब आपको विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश पात्रता परीक्षा से गुजरना होगा। विश्वविद्यालय ने इस परीक्षा के लिए संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है।

परीक्षा का शेड्यूल

दो पालियों में होगी जंगविश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह परीक्षा 29 मार्च 2026 (रविवार) को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को दो पालियों में बांटा गया है।

1. प्रथम पाली (सुबह 11:00 से 12:00 बजे): इस पाली में एमएससी, एमकॉम और एमएचएससी के विषयों (जैसे बायोटेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, गणित, वाणिज्य आदि) की परीक्षा होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 10:00 बजे केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।

2. द्वितीय पाली (दोपहर 02:00 से 03:00 बजे): इस पाली में एमए के विषयों (जैसे हिंदी, अंग्रेजी, राजनीतिशास्त्र, इतिहास, भूगोल आदि) की परीक्षा होगी। इसके लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 01:00 बजे तय किया गया है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 16 फरवरी 2026

आवेदन की अंतिम तिथि: 28 फरवरी 2026

त्रुटि सुधार की अवधि: 28 फरवरी से 04 मार्च 2026 तक।

परीक्षा का स्वरूप: 50 प्रश्न और कोई माइनस मार्किंग नहीं

यह परीक्षा ओएमआर शीट पर आधारित होगी। प्रश्न पत्र में कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं होगा। यदि कोई छात्र एक से अधिक विषयों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो उसे प्रथम और द्वितीय पाली के विषयों के लिए पृथक-पृथक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

किसे परीक्षा देने की जरूरत नहीं?

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों ने स्नातक में जो मुख्य विषय (मेजर या माइनर) पढ़े हैं और वे उसी विषय से स्नातकोत्तर करना चाहते हैं, उन्हें यह पात्रता परीक्षा देने की कोई आवश्यकता नहीं है। ऐसे छात्रों को पूर्व की भांति मेरिट के आधार पर सीधा प्रवेश दिया जाएगा।