
land dispute : मध्य प्रदेश के छतरपुर से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां कलेक्टर पार्थ जैसवाल जिला पंचायत कक्ष में जनसुनवाई चल रही थी। इसी दौरान व्हीलचेयर में बैठे साधु ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। साधु की इस हरकत से कलेक्ट्रेट में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि साधु अपनी समस्या को लेकर 3 साल से परेशान था और अधिकारियों के द्वारा उसका समाधान नहीं किया जा रहा था इसलिए उसने यह कदम उठाया।
जनसुनवाई के बीच साधु रामस्वरूप उपाध्याय ने जैसे ही अपने ऊपर पेट्रोल डाला तो वहां पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने साधु को वहां से निकालकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके कुछ देर बाद उन्हें अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया। बिछौन निवासी साधु का आरोप है "उसका जमीनी विवाद उसके ही भाई रामसजीवन, राजेन्द्र कुमार, अमित सहित परिवार के लोगों से चल रहा है। ये लोग उसे जमीन से रास्ता नहीं दे रहे हैं. इस कारण खेतों में बुवाई नहीं हो पा रही है।"
वहीं कलेक्टर पार्थ जैसवाल का इस संबंध में कहना है कि जो भी समस्या होगी उसका समाधान किया जाएगा। इस मामले में अधिकारियों को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में छतरपुर एडीएम मिलिंद नागदेव का कहना है "भाई-भाई का जमीनी विवाद है। छतरपुर से तहसीलदार और स्थानीय एसडीएम को जांच के लिए भेजा है।"
Published on:
05 Nov 2024 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
