13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इस जिले में 26 फरवरी तक सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

mp news: कलेक्टर ने जारी किया आदेश, 11 से 26 फरवरी तक सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टी रद्द..।

2 min read
Google source verification
leave cancel

mp news: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 26 फरवरी तक सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मंगलवार को इस संबंध में लेटर जारी किया है। आदेश में लिखा गया है कि सरकारी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे और अपने मोबाइल फोन को बंद नहीं करेंगे।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का बागेश्वर धाम में 26 फरवरी 2025 को प्रस्तावित प्रवास है। इस विशेष कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए हैं। मंगलवार को जारी कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आदेश जारी कर कहा है 11 फरवरी 2025 से लेकर 26 फरवरी 2025 तक राष्ट्रपति के कार्यक्रम के समापन तक जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर नहीं रहेंगे।


यह भी पढ़ें- मम्मी-पापा गए महाकुंभ, इधर बेटी को रेप कर छत से फेंका, 4 लोगों पर आरोप


आदेश में ये भी लिखा है कि 26 फरवरी तक सभी कर्मचारी-अधिकारी कार्यालयीन और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे और अपने मोबाइल फोन को बंद नहीं करेंगे। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को मुख्यालय छोड़ने के लिए संबंधित उच्चाधिकारी से स्वीकृति प्राप्त करनी होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है, और अधिकारियों-कर्मचारियों को इसके पालन के लिए निर्देशित किया गया है।


यह भी पढ़ें- भाजपा को वोट न देने की खाई कसम, कलेक्टर के सामने फाड़ा आवेदन, देखें वीडियो