24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन के इंतजार में बैठी महिला को प्रसव पीड़ा उठी, फिर प्लेटफॉर्म पर ही गूंजी किलकारी

MP News: मध्यप्रदेश के हरपालपुर स्टेशन पर महिला ने बच्चे को जन्म दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
mp news

MP News: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 12447 यूपी सम्पर्क क्रांति ट्रेन का इंतजार रही एक महिला यात्री को अचानक प्रसव पीड़ा उठ गई। इसी दौरान महिला ने प्लेटफॉर्म पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।

दरअसल, महिला अपने पति के साथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। तभी महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। इसके पहले ही वहां मौजूद नागरिकों के द्वारा अस्पताल में सूचना दे दी गई थी। बच्चे को बेहतर इलाज के लिए एंबुलेंस 112 की मदद से अस्पताल भेजा गया। दोनों स्वस्थ हैं।

मौके पर मौजूद महिलाओं ने कराई डिलीवरी

स्टेशन पर मौजूद महिलाओं की मदद से डिलीवरी कराई गई। उसी दौरान एंबुलेंस भी पहुंच गई। जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। महिला के साथ उसका पति जुगल किशोर भी था।