
,,,,
छतरपुर. शहर में रविवार की सुबह स्वस्थ जीवन का संदेश लेकर आई। सुबह का खुशनुमा वातावरण, शरीर में स्फूर्ती भरने वाली प्राणदायनी हवा के बीच पत्रिका हमराह का शानदार आगाज रविवार की सुबह छतरपुर शहर के पंडित बाबूराम स्टेडियम में हुआ। जहां शहरवासी हमराही बनकर मस्ती और धमाल के बीच फिटनेस और अवेयरनेस का पाठ पढ़ते नजर आए। योग व मलखंभ के गुर सीखते बच्चे- बड़े और हंसी के ठहाके लगाते लोगों को स्वस्थ जीवन का संदेश मिला। योग ट्रेनर ने योगाभ्यास के जरिए लोगों को जीवन की नई राह दिखाई।
लोगों ने सीखा कैसे पाएं जीवन का बूस्टर डोज
हमराह कार्यक्रम में लोगों ने जाना कि शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए नियमित रूप से दिनचर्या में योगासनों को शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है। योगासन, शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा देने के साथ मन को शांत करते हैं। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए योगासनों में शारीरिक मुद्राओं, सांस लेने के व्यायाम और ध्यान का संयोजन किया जाता है। कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने से लेकर सेहत को बूस्ट देने तक के लिए योगासनों का अभ्यास करना सहायक होता है। पत्रिका द्वारा आयोजित हमराह कार्यक्रम में महिलाओं की टीम ने योग व्यायाम के कई गुर सीखे। महिलाओं ने बताया कि पत्रिका का हमराह कार्यक्रम बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम हमेशा होना चाहिए। ताकि लोगों में अच्छा संदेश जा सके। इस दौरान गार्डन में महिलाओं ने योग व्यायाम का खूब आनंद उठाया। महिलाओं के साथ ही बच्चों ने भी हमराह कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और योग के गुर सीखे।
मलखंभ दिखाकर बच्चों ने किया स्तब्ध
योग सीखने के बाद मलखंभ के नन्हे कलाकारों ने मलखंभ के हैरान करने वाले करतब दिखाए। छोटे-छोटे बच्चे रस्सी पर सरपट चढ़ते और रस्सी के सहारे शरीर के संतुलन को हवा में बनाए रखने वाले करतब दिखाकर लोगों को शरीर को मजबूत बनाने का संदेश देते रहे। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने मलखंभ के करतबों की जमकर सराहना की। योग, मलखंभ के साथ ही लोगों के एक ग्रुप ने हंसी के ठहाके लगाए। खुशनुमा सुबह में हंसी के ठहाके पूरे स्टेडियम में गूंजते रहे और लोगों को मन को प्रसन्न करने का गुर सिखाते रहे। जोर-जोर ठहाके लगाकर लोगों ने महसूस किया कि कैसे मानसिक तनाव को ठहाकों के जरिए कम किया जा सकता है।
इनका कहना है
- सेहत को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए पत्रिका हमराह निश्चित रुप से सराहनीय पहल है। कोरोना काल में हमने सीखा कि स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। शरीर स्वस्थ नहीं तो धन-दौलत भी धरी रह जाती है। आपने देखा कि स्वास्थ लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पत्रिका के कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
उपेन्द्र प्रताप सिंह, योग ट्रेनर
- पत्रिका हमराह कार्यक्रम के लिए पत्रिका ग्रुप का बहुत-बहुत धन्यवाद। समय की मांग है कि हम स्वस्थ रहे। पिछले दिनों कोविड आया तो लोगों ने योग का महत्व समझा। पत्रिका ग्रुप हमराह के जरिए स्वस्थ जीवन की राह दिखा रहा है। मैं अपील करती हूं कि नई पीढ़ी को योग से जुड़े, ताकि वे और ज्यादा स्वस्थ हों।
अर्चना सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष
- पत्रिका हमराह कार्यक्रम ने लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग के महत्व से रूबरु करवाया है। योग ऐसा माध्यम है, जो न केवल हमें स्वस्थ शरीर बल्कि स्वस्थ मन भी प्रदान करता है। आज के कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों ने योग के गुर सीखे। जो उन्हें स्वस्थ रहने में जीवनभर मददगार साबित होंगे।
रवि तिवारी, व्यवसायी
- योग ट्रेनर ने हमें योग करने के सही तरीके के बारे में सिखाया। योग ही एक मात्र साधन है, जिससे हम स्वस्थ जीवन को पा सकते हैं। योग करने पर अपने आप में नई ऊर्जा, उत्साह महसूस हुआ है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के जरिए जीवन की खुशहाली का संदेश पत्रिका ने जन-जन को दिया। पत्रिका की पहल सराहनीय है।
मजीद अली, शहरवासी
-पत्रिका हमराह कार्यक्रम में शामिल होकर बहुत ही आनंद की अनूभूति हुई। योग के जरिए शरीर में प्राणवायु का प्रवाह बढ़ाकर नई ऊर्जा मिली है। स्वस्थ जीवन का संदेश देने के लिए पत्रिका को साधूवाद। निश्चित ही कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों को स्वस्थ जीवन की राह मिली है।
शशि सिंह, शहरवासी
- योग के गुर सीखने को मिले हैं। पत्रिका कार्यक्रम में शामिल होकर इस रविवार जीवन में नया संदेश मिला है। स्वस्थ जीवन को लेकर योग के महत्व को हम समझ पाए हैं। बच्चों ने मलखंभ के करतब दिखाए, जो हैरान करने वाले हैं। रस्सी पर शरीर का बैलेंस बनाने की कला अदभुत है।
हिमांशी गोस्वामी, शहरवासी
देखें वीडियो-
Published on:
09 Oct 2022 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
