20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैद से भाग गई खूंखार महिला, पुलिस पर जानलेवा हमले के बाद जेल में थी बंद

महिला जेलकर्मी को चकमा देकर अस्पताल के बाथरूम की खिड़की से कूदकर भागी महिला कैदी, इलाज के लिए लाई गई थी अस्पताल

less than 1 minute read
Google source verification
kaidi.png

अस्पताल के बाथरूम की खिड़की से कूदकर भागी महिला कैदी

छतरपुर- एक महिला पुलिस की कैद से भाग गई है। यह महिला बेहद खूंखार है और पुलिसकर्मियों पर भी जानलेवा हमला कर चुकी है। इस महिला कैदी ने जेलकर्मी को चकमा दिया और भाग निकली। बताया जा रहा है कि यह खूंखार महिला कैदी अस्पताल से भाग ली। जेल कर्मी को चकमा देते हुए वह अस्पताल के बाथरूम की खिड़की से कूदकर भागी है। बताया जा रहा है कि पुलिस पर हमले के बाद वह जेल में बंद थी। महिला कैदी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में जेल में बंद महिला के अस्पताल से भागने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार अस्पताल से पुलिस की कैद से भागी इस महिला कैदी का नाम रितु जाटव बताया जा रहा है। वह जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड की बाथरूम से भागी।

जानकारी के अनुसार महिला कैदी रितु जाटव को बीमारी का इलाज कराने अस्पताल लाया गया था। स्वास्थ्य समस्या बताने पर मंगलवार को जिला जेल से महिला को जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड में भर्ती कराया गया था। प्रसूता वार्ड में भर्ती रितु जाटव ने महिला पुलिसकर्मी को चकमा दिया और बाथरूम की खिड़की से कूद गई। बाद में वह वहां से भाग गई। पिछले दिनों सिविल लाइन पुलिस पर हमला करने के मामले में वह जेल में बंद थी। उसके भाग जाने की जानकारी मिलने पर जेलर और पुलिस बल जिला अस्पताल पहुंचे। यहां सीसीटीवी कैमरे में वह खिड़की से कूदकर भागती नजर आ रही है।