बता दें कि महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों में भारी भीड़ है। रेलवे आए दिन नई ट्रेनों की घोषणा कर रहा है। लेकिन कई यात्री ऐसे हैं जो ट्रेनों में जगह नहीं मिलने के बाद भी ट्रेनों में सवार होना चाहते हैं। यही नजारा छतरपुर और हरपालपुर में नजर आया। जब ट्रेन में सवार लोगों ने स्टेशनों पर पहुंचने से पहले ट्रेनों के दरवाजे बंद कर लिए। ऐसे में जब इन स्टेशनों पर मौजूद लोगों ने ट्रेन में चढ़ना चाहा तो दरवाजे नहीं खुले। गुस्साए लोगों ने ट्रेनों पर पथराव करना शुरू कर दिया।