30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भजन, योग, व्यायाम के बाद स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान करने की शपथ ली

हमराह के हमराही बने लोग

2 min read
Google source verification
taking a pledge to vote for healthy democracy after hymns, yoga, exercise

taking a pledge to vote for healthy democracy after hymns, yoga, exercise

छतरपुर. रविवार को पत्रिका छतरपुर ने फन एंड अवेयरनेस थीम पर हमराह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने स्वास्थ्य व स्वस्थ लोकतंत्र पर चिंता जाहिर करते हुए अपने-अपने विचार रखे। हमराह कार्यक्रम में सुबह छह बजे से आठ बजे तक कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया। योगा, ध्यान से लोगों में उमंग व उल्लास का माहौल बन गया। हमराह में शामिल डॉक्टर्स ने स्वस्थ रहने के लिए जरूरी टिप्स देने के साथ ही स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान करने की अपील भी की।

भजन से हुई शुरुआत
सुबह मंद गति से बहती ठंडी हवाओं के बीच हमराह में शामिल लोगों ने प्रात:वंदना करते हुए भजन भी गाए। भजन के जरिए लोगों ने विश्वकल्याण व शांति के लिए प्रार्थना की। प्रार्थना का ये दौर दस मिनट तक चलता रहा। इसके बाद चिंता मुक्त दिनचर्या के लिए लोगों ने जमकर ठहाके लगाए,जोर-जोर हंसकर मन की सभी चिंताओं से राहत पाई। पत्रिका हमराह कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों ने योग-व्यायाम किया और फिर स्वस्थ्य जीवन के लिए योग व व्यायाम पर अपने अनुभव को व्यक्त करते हुए सभी को इसके महत्व को बताया। सुबह 6 बजे से लोग शहर के हनुमान टौरिया परिसर पहुंचे। उंची पहाड़ी पर बने इस परिसर की शुद्ध हवा का आनंद लेते हुए शहर के डॉक्टर्स, समाजसेवी, प्रबुद्ध नागरिकों ने पत्रिका के हमराह कार्यक्रम का लुफ्त उठाया। इस अवसर पर डॉ. एमसी अवस्थी ने पिंजरे के पंक्षा रे, तेरा दर्द न जाने कोई गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।

लोगों ने ये संदेश दिया
शहर के जाने माने नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुरेन्द्र सिंह बुंदेला ने हमराह कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से मतदान की अपील करते हुए कहा कि, मतदान करना अनिवार्य किया जाना चाहिए, जो मतदान न क रें, उन पर फाइन लगाने की बात भी उन्होंने कही। संतोष मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र के पर्व चुनाव में मतदान की आहुति देना जरूरी है, तभी सही लोग सरकार बनाएंगे और देश को सही दिशा में ले जाएंगे। गोकुल गुप्ता ने चुटकुला सुनाकर स्वस्थ्य इंसान की तरह स्वस्थ्य लोकतंत्र की जरुरत बताते हुए मतदान को सभी की जिम्मेदारी बताया।