17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडप में चल रही थीं शादी की रस्में, अचानक दूल्हे को ले जाना पड़ा अस्पताल,जानिए मामला

परिजन तुरंत दूल्हे को लेकर 80 किमी. दूर अस्पताल लेकर पहुंचे...8 घंटे तक विदाई का इंतजार करती रही दुल्हन

2 min read
Google source verification
chhatarpur_bride.jpg

छतरपुर. छतरपुर में एक दुल्हन को शादी की रस्में पूरी होने के बाद भी करीब 8 घंटे तक अपनी विदाई का इंतजार करना पड़ा। हालांकि 8 घंटों बाद दुल्हन को दूल्हा विदा कर अपने घर ले गया लेकिन ये 8 घंटे न केवल दुल्हन बल्कि पूरे परिवार के लिए काफी मुश्किल वक्त था। दरअसल दूल्हा शादी की रस्में पूरी होते ही अचानक मंडप के नीचे ही बेहोश हो गया था जिसे 80 किलोमीटर दूर अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया था।

शादी के मंडप में बेहोश हुआ दूल्हा
छतरपुर जिले के रामटोरिया से 21 वर्षीय दूल्हा भरत कुशवाहा की बारात पाटन गांव आई थी। उसकी शादी आरती कुशवाहा से हो रही थी। जयमाला तक तो सब ठीक था पर जैसे ही अन्य रस्मों की बारी आई तो दूल्हे की तबीयत बिगड़ने लगी, उसने परिजनों से बताया तो उन्होंने शादी की रस्मों तक खुद को संभालने की सलाह दे डाली, ताकि मुहूर्त में शादी हो जाए। जैसे तैसे दूल्हे ने हिम्मत जुटई और रात को मंडप में फेरे हुए, लेकिन उसके बाद दूल्हे को बोमटिंग होने लगी और मंडप में ही दूल्हा बेहोश होकर गिर गया। दूल्हे के अचानक बेहोश होकर गिरने से हड़कंप मच गया और तुरंत परिजन उसे लेकर बेहोशी की हालत में 80 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका मेडिसिन वार्ड में इलाज किया गया।

यह भी पढ़ें- घर में घुसकर छात्रा से गैंगरेप, प्रेग्नेंट हुई तो खिलाईं टैबलेट


8 घंटे विदाई का इंतजार
एक तरफ शादी के मंडप में बेहोश हुए दूल्हे का अस्पताल में इलाज चल रहा था तो वहीं दूसरी तरफ दुल्हन शादी के मंडप में बैठकर ही दूल्हे का इंतजार कर रही थी। करीब 8 घंटे तक चले इलाज के बाद दूल्हे को अस्पताल से छुट्टी मिली तब कहीं दूल्हा दुल्हन के घर पहुंचा और फिर अपनी दुल्हनिया को विदा कर ले गया। बताया जा रहा है कि ज्यादा गर्मी के कारण दूल्हे की तबीयत बिगड़ी थी और वो बेहोश हो गया था।

यह भी पढ़ें- पुलिस से बोला गलत थी पत्नी, क्या करता ?, पास ही पड़ी थी पत्नी की खून से सनी लाश