
पहाड़ से लुढ़की चट्टानें
छतरपुर। मध्यप्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है. तेज और लगातार बरसात के कारण अनेक हादसे भी हो रहे हैं. ऐसा ही एक हादसा प्रदेश के छतरपुर जिले में हुआ जहां बरसात के कारण पहाड़ ही धंस गया. इससे हुए भूस्खलन और चट्टानें लुढ़कने से कई लोग घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि पहाड़ धंसकने से एक बड़ी चट्टान एक घर पर जा गिरी. इससे मकान का एक हिस्सा जमींदोज हो गया, इसकी चपेट में आ जाने से कुछ परिजन घायल भी हो गए. उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है.
ग्रामीणों और पुलिस के अनुसार हादसे में एक महिला सहित परिवार के तीन सदस्य घायल हुए हैं. छतरपुर में पिछले दो दिनों से बारिश हो रही है. इसके कारण पास का एक पहाड़ धंस गया. पहाड़ से एक बड़ी चट्टान लुढ़क कर पहाड़ के बिल्कुल नीचे स्थित एक घर में जा घुसी। इस घटना में घर में रह रही एक महिला समेत कुल 3 लोग घायल हो गए हैं. इन तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह दुर्घटना गढ़ी मलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कलानी में घटी है। यहां पहाड़ के ठीक नीचे एक परिवार रहता है. रात को घर में 17 साल का संजय बरार अपनी मां और भाई के साथ सो रहा था। रात को तेज बारिश होने लगी. भारी बरसात के दौरान ही पास का पहाड़ धंस गया और कई पत्थर व चट्टानें नीचे आ गिरीं. इनमें से एक बड़ी चट्टान पहाड़ से लुढ़क कर सीधे संजय के घर में जा घुसी। इससे घर का एक हिस्सा तबाह हो गया. घटना में संजय के अलावा उसकी मां रामकुंवर और भाई फूलचंद्र भी घायल हो गए। परिवार की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची डायल 100 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। चट्टान टकराने के कारण संजय का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
Updated on:
25 Jul 2022 03:59 pm
Published on:
25 Jul 2022 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allछतरपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
