5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारी सुरक्षा के बीच यहां फिर शुरु हुआ मतदान, पिछली बार मतपेटी लूटकर जला दिए थे वोट

-धनगुवां पंचायत के मदनीवार पोलिंग बूथ पर फिर वोटिंग-भारी पुलिसबल के साथ यहां तल रहा मतदान-सुबह 7 बजे से शुरु हुआ मतदान-सुबह 11 बजे तक 20% ही डाले गए वोट-पिछली बार उपद्रवियों ने मतपत्र लूटकर जला दि थे

2 min read
Google source verification
News

भारी सुरक्षा के बीच यहां फिर शुरु हुआ मतदान, पिछली बार मतपेटी लूटकर जला दिए थे वोट

छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के धनगुवां पंचायत के मदनीवार पोलिंग बूथ पर भारी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। सुबह 9 बजे तक केवल 5 मत ही पड़े, हालांकि उसके बाद मतदान की रफ्तार बढ़ी और सुबह 11 बजे तक 20 फीसदी मत डाले गए। मदनीवार में 526 मतदाता है, जो 1 जुलाई को पीठासीन अधिकारी से मारपीट और मतपत्र जलाए जाने के बाद आज पुनर्मतदान कर रहे है। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर एसडीएम और एसडीओपी समेत भारी पुलिस बल मौजूद है।

उपद्रव के आरोपी गए जेल

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतगणना के दौरान पोलिंग बूथ पर उपद्रव कर मतपत्र लूटनें व उन्हें जलाकर शासकीय सम्पति को क्षति पहुंचाने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेजा गया है। पुलिस आरोपियों को मुख्य मार्ग से पैदल चलाकर न्यायालय तक ले गई।

यह भी पढ़ें- मिठाई के डिब्बे के साथ 500 रुपए बांटते पकड़े गए भाजपा प्रत्याशी के समर्थक, जांच में जुटी पुलिस


ये था मामला

ग्राम पंचायत धनगुवां स्थित पोलिंग बूथ क्र.114 ग्राम मदनीवार में मतगणना के दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों ने हिंसा फैलाकर पीठासीन अधिकारी पैष्वनीदीन शर्मा निवासी बदौराकलां थाना प्रकाश बम्हौरी साथी मतदान दल के साथ मारपीट की और मतपेटी, मतपत्र लूट ले गये। आरोपियों ने मतपत्रो को जंगल में जला दिया। रिपोर्ट पर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर मामला दर्ज किया है। मामले से जुडे 8 आरोपी राघवेंद्र सिंह घोषी, लोचन सिंह घोषी, लक्ष्मन सिंह घोषी, इंद्रपाल सिंह घोषी, जगतपाल सिंह घोषी, भरत अहिरवार, दीपक अहिरवार एवं छत्रपाल सिंह घोषी निवासी मदनीवार थाना बडामलहरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- चुनाव के बीच फिर होने लगीं कोरोना से मौतें, 86% बढ़ा आंकड़ा, इस उम्र के लोग रहें ज्यादा सतर्क

बड़ी खबरें

View All

छतरपुर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग