12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक हादसे में 4 साधुओं की मौत 3 गंभीर, कुएं में जा गिरी बेकाबू बोलरो

Tragic Accident : कुएं में गिरी 7 साधुओं से भरी बेकाबू बोलरो। हादसे में 4 लोगों की मौके पर मौत को 3 सवारियों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। टायर फटने से हादसे की आशंका।

less than 1 minute read
Google source verification
Tragic Accident

सड़क हादसे में 4 साधुओं की मौत (Photo Source- Patrika)

Tragic Accident :मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 4 साधुओं की दर्दनाक मौत हो गई है। बचाया जा रहा है कि, यहां एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी। शुरुआती जाच के आधार पर पुलिस ने आशंका जताई है कि, तेज रफ्तार के दौरान टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक गहरे कुएं में जा गिरी। हादसे में 4 साधुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 को घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि, हादसे के शिकार सभी यात्री ॉधार्मिक अनुष्ठान के लिए यात्रा पर निकले थे। तभी वो हादसे के शिकार हो गए।

बताया जा रहा है कि, ये भीषण सड़क हादसा शुक्रवार देर शाम को बैतूल हाईवे पर हुआ। जानकारी के अनुसार, बुलेरो में 7 लोग सवार थे। ये सभी लोग मुलताई से चित्रकूट जा रहे थे। बोलेरो तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान टेमनी खुर्द गांव के पास गाड़ी का टायर अचानक फट गया। जिससे बोलेरो अनियंत्रित हो गई। और नेशनल हाईवे किनारे बने एक गहरे कुएं में जा गिरी।

NDRF ने किया रेस्क्यू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही दो जेसीबी मशीन और एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया, जिसके बाद टीम ने बोलेरो सवार सभी लोगों को कुएं से बाहर निकाला जा सका। जिनमें से तीन लोगों को घायल हालत में बाहर निकाला गया जबकि, अन्य 4 लोग मृत पाए गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।