5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गृह मंत्री की सभा में आएंगे 70 हजार लोग, छावनी बना शहर

पुलिस ग्राउण्ड और आंचलकुण्ड में 25 मार्च के आयोजन की तैयारियां शुरू

less than 1 minute read
Google source verification
गृह मंत्री की सभा में आएंगे 70 हजार लोग, छावनी बना शहर

गृह मंत्री की सभा में आएंगे 70 हजार लोग, छावनी बना शहर,गृह मंत्री की सभा में आएंगे 70 हजार लोग, छावनी बना शहर,गृह मंत्री की सभा में आएंगे 70 हजार लोग, छावनी बना शहर

छिंदवाड़ा.केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 मार्च को आगमन से पहले गुरुवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे शहर और आंचलकुण्ड बटकाखापा में मोर्चा संभाल लिया। इस सभा में छिंदवाड़ा के अलावा सिवनी, बालाघाट, बैतूल, नरसिंहपुर समेत आसपास के इलाकों से करीब 70 हजार लोग पहुंचेंगे। इसे देखते हुए वाहन पार्किंग, सभा गेट समेत अन्य इंतजाम शुरू हो गए हैं।
इस कार्यक्रम के 48 घंटे शेष रहने पर सरकारी अवकाश होने के बावजूद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों का दल सक्रिय नजर आया। कलेक्टर शीतला पटले और एसपी विनायक वर्मा समेत अन्य अधिकारी गृह मंत्री के आगमन के रुट चार्ट की व्यवस्था देखते रहे। भाजपा कार्यालय में भी अधिकारी पहुंचे और वहां भी मंत्री के पहुंचने की संभावना पर सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त किए। इसके अलावा आंचलकुण्ड में भी सुरक्षा इंतजाम की अधिकारियों ने समीक्षा की।
.....
भाजपा ने ये बताया गृह मंत्री का कार्यक्रम
भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह 25 मार्च को पहले दिल्ली से नागपुर पहुंचेंगे। फिर हेलीकाप्टर से दोपहर 2.10 आंचलकुंड पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं और आदिवासी धर्मगुरुओं के चर्चा, मंदिर में पूजा 2.40 बजे तक तथा 3 बजे एसएएफ मैदान, 3.10 बजे सभा स्थल पुलिस ग्राउंड पहुंचेंगे। एक घंटे तक सभा में रहने के बाद 4.15 बजे पुलिस ग्राउंड से सीधे 4.25 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। यहां 5.15 बजे तक पदाधिकारियों की बैठक करेंगे। गृहमंत्री की वापसी एसएएफ ग्राउंड से शाम 5.25 बजे नागपुर के लिए होगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रभारी मंत्री कमल पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के पहुंचने की संभावना है। उनके आने की अधिकृत जानकारी नहीं आई है।
.....