
Ashfaq Poses as Sonu to Violate Widow Dignity (Patrika.com)
MP News: छिंदवाड़ा जिले से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक विधवा युवती के साथ नाम बदलकर दोस्ती करने, धोखे से संबंध बनाने और फिर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का आरोप सामने आया है। आरोपी युवक की पहचान अशफाक पिता हुसैन खान के रूप में हुई है, जिसने खुद को सोनू कहार बताकर महिला को अपने जाल में फंसाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहात थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे हैं। पति के निधन के बाद वह अकेले जीवन बिता रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात चांदामेटा निवासी एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम सोनू कहार बताया। मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और आरोपी ने महिला से प्रेम संबंध स्थापित कर लिया। उसने युवती को शादी का प्रस्ताव दिया और उसके बच्चों को अपना नाम देने का भरोसा भी दिलाया, जिससे महिला भावनात्मक रूप से उसके करीब आ गई।
इसी विश्वास का फायदा उठाते हुए आरोपी ने युवती को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद महिला को शक हुआ और सच्चाई सामने आई कि आरोपी का असली नाम सोनू कहार नहीं, बल्कि अशफाक है और वह पहले से शादीशुदा भी है। इसके अलावा उसने खुद को हिंदू बताकर महिला को गुमराह किया था। जब पीड़िता ने सच्चाई जानने के बाद उससे दूरी बनाने और शादी से इनकार करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने महिला पर दबाव बनाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया और निकाह कर लिया। निकाह के बाद वह उसे परासिया क्षेत्र में किराए के मकान में रखता था, जहां उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना की जाती थी। आखिरकार परेशान होकर महिला ने चांदामेटा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
मामले में पुलिस ने शून्य पर प्रकरण दर्ज कर डायरी देहात थाना भेजी, जहां आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को कुकड़ा जगत क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Updated on:
21 Mar 2026 02:27 pm
Published on:
21 Mar 2026 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
