
बीजेपी नेता कन्हैई रघुवंशी की आत्महत्या की खबर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस.
BJP Leader Suicide: वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी ने आज शुक्रवार सुबह खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला लगभग 10:30 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की है।
पुलिस के अनुसार उन्होंने कमरे को अंदर से बंद करके रखा था। जब गोली की आवाज आई तो घर वालों ने दरवाजा तोड़ा तो चला कि उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। उनकी मृत्यु हो गई है। जानकारी लगते ही भाजपा के कई नेता भी रघुवंशी के घर पहुंच गए।
रघुवंशी ने 15 बोर की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारी। बताया जा रहा है कि अपने ही घर के ऊपर वाले फ्लोर के कमरे में उन्होंने आत्महत्या की है। मृतक के परिजन घटना के दौरान नीचे थे।
कमरे का दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया है। एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि कन्हई राम रघुवंशी ने कमरे में बंद करके गोली मारी। भाजपा नेता कन्हईराम ने सुसाइड क्यों की अभी तक इसका खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच में जुट गई है।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर के करीबी माने जाने वाले कन्हई राम रघुवंशी को अनुभवी नेताओं में शामिल किया जाता है। वे 10 साल तक नगर पालिका अध्यक्ष रहे। निर्विवाद छवि के कारण पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहली पसंद भी थे रघुवंशी।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है...
Updated on:
13 Dec 2024 03:17 pm
Published on:
13 Dec 2024 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
