7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोर्ड परीक्षा की तैयारी जुटे अधिकारी…दिए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

- मॉडल प्रश्र-पत्रों के ब्लू-प्रिंट बच्चों को उपलब्ध कराने के निर्देश, प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी भी शुरू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Dinesh Sahu

•

Updated: 20 Mar 2021, 12:59 PM IST

बोर्ड परीक्षा की तैयारी जुटे अधिकारी...दिए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

बोर्ड परीक्षा की तैयारी जुटे अधिकारी...दिए निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

छिंदवाड़ा/ माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी के लिए शेष बचे दिनों में बच्चों की बेहतर तैयारी के लिए शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया हैं। कक्षा नवमीं से बारहवीं तक माशिमं द्वारा तैयार किए गए मॉडल प्रश्र-पत्रों के ब्लू-प्रिंट तथा रेमेडियल विषयों की जानकारी बच्चों को डीजिलैप ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए हैं।

साथ ही कोई समस्या आने पर निराकरण भी कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद चौरगड़े ने बताया कि अप्रैल माह में बोर्ड परीक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों को प्रायोगिक कार्य प्रयोगशाला में ही अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिसकी निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जाएगी। डीइओ चौरगड़े ने बोर्ड परीक्षा के लिए 80 प्रतिशत रिजल्ट का लक्ष्य शिक्षकों को दिया हैं।


अद्र्धवार्षिक के रिजल्ट ने दी चुनौति -


कक्षा नवमीं से बारहवीं के तक की अद्र्धवार्षिक परीक्षा के परिणामों ने शिक्षकों को वार्षिक परीक्षा के परिणाम के लिए चुनौति दी है। बताया जाात है कि अद्र्धवार्षिक परीक्षा में शामिल कुल 80 हजार 152 परीक्षार्थियों में से 27 हजार 325 विद्यार्थी फेल हो गए तथा 4 हजार 866 ने परीक्षा नहीं दी है।


कोरोना संक्रमण काल ने बढ़ाई समस्याएं -


इधर शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट लक्ष्य दिए जाने का विरोध जताया हैं। कोरोना संक्रमण काल में बच्चे कम संख्या में ही पहुंच रहे है, वीडियो मॉनिटरिंग में अधिकारी भी स्थिति से अवगत है। ऐसे में लक्ष्य देने से शिक्षकों की मानसिकता पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे की आशंका जताई गई है। शिक्षकों का कहना है कि सामान्य दिनों में ऐसे लक्ष्य दिया जाना उचित हैं।