5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छिंदवाड़ा से भोपाल तक संपत्ति का अंबार, 12 बैक खातों व लॉकर से खुलेंगे राज

बालाघाट के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के ठिकानों से मिले दर्जनों बैंक खाते और बेनामी निवेश के दस्तावेज, अब तक 11 करोड़ की संपत्ति उजागर, बालाघाट शासकीय आवास से 2.50 लाख, छिंदवाड़ा स्थित घर से 7.5 लाख कैश बरामद
2 min read
Google source verification
छिंदवाड़ा स्थित घर

छिंदवाड़ा स्थित घर

छिंदवाड़ा. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) बालाघाट के प्रभारी कार्यपालन यंत्री कमल किशोर पिता तेजीलालसिंगारे ने अपनी संपत्ति को छिपाने किस कदर ताना-बाना बुना था, इसका अंदाजा उनके ठिकानों से मिले बैंक खातों से लगाया जा सकता है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर द्वारा गुरुवार को की गई छापेमारी में आरोपी अधिकारी और उनके परिजनों के नाम से संचालित 12 अलग-अलग बैंक खाते सामने आए हैं। इन खातों में जमा राशि और इनसे जुड़े बैंक लॉकरों को खंगाला जा रहा है, जिससे काली कमाई का एक बड़ाराजफाश होने की उम्मीद है। ईओडब्ल्यू जबलपुर की तीन अलग-अलग टीमों ने गुरुवार सुबह छह बजे एक साथ आरोपी कमल किशोर सिंगारे के छिंदवाड़ा, भोपाल और बालाघाट स्थित आवासीय व अन्य परिसरों पर छापा मारा। शिकायत सत्यापन के बाद दर्ज अपराध के तहत शुरू हुई इस जांच में अब तक 11 करोड़ रुपए से अधिक की अनुपातहीन संपत्ति का खुलासा हो चुका है।

बैंक खातों के साथ करोड़ों की अचल संपत्ति

जांच अधिकारियों के अनुसार 12 बैंक खातों के प्राथमिक सुराग मिलने के साथ ही चल-अचल संपत्ति का एक बड़ा ढांचा उजागर हुआ है। ईओडब्ल्यू के अनुसार बैंक खातों और लॉकर की जांच की जाएगी। निवेश से जुड़े जो दस्तावेज मिले हैं उन्हें भी खंगाला जा रहा है। बैंक खातों और लाकर की जांच शनिवार या सोमवार को की जा सकती है।

छिंदवाड़ा में आलीशान संपत्ति

छिंदवाड़ा स्थित खान कॉलोनी में तीन करोड़ रुपए मूल्य का मकान, 1.50 करोड़ रुपए का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स खजरी चौक के समीप और दो करोड़ रुपये की लागत से बना फार्म हाउस रोहना खुर्द में मिला है। फार्म हाउस से ट्रैक्टर-ट्रॉली आठ लाख रुपए और 5 लाख के कृषि उपकरण भी मिले हैं।

छिंदवाड़ा में कार्रवाई के दौरान मिली संपत्ति और कैश

- 3 करोड़ की लागत से भूमि एवं मकान

- खान कॉलोनी स्थित घर से 7.50 लाख रुपए कैश

-घरेलू सामान की इन्वेंट्री एक करोड़ रूपये

- 350 ग्राम सोने के आभूषण कीमत 52 लाख रुपए

- 1.20 लाख रुपए की चांदी के आभूषण

- लग्जरी कार महिंद्रा एक्सयूवी 700 कीमत 22 लाख रुपए

- लग्जरी कार स्कार्पियोंमहिन्द्रा न्यू 27 लाख रुपए

- 4 लाख रुपए की 3 मोटर साइकिल

- 1.50 करोड़ रुपए का शॉपिंग कॉम्प्लैक्स

- छिंदवाड़ा स्थित रोहना खुर्द में फॉर्म हाउस दो करोड़ रुपए

- एक महिन्द्रा ट्रैक्टर 8 लाख रुपए

- ट्रॉली अन्य कृषि उपकरण 6.50 लाख रुपए

---

भोपाल स्थित आवास

2 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि व मकान

3.50 लाख रुपये का घरेलू सामान

बालाघाट स्थित शासकीय आवास

2.50 लाख रुपये कैश

व्रज वाहन लेकर पहुंची टीम

छिंदवाड़ा स्थित निजी आवास खान कॉलोनी पर जब ईओडब्ल्यू की टीम पुलिस व व्रज वाहन के साथ पहुंची तो क्षेत्र में हडक़ंपमच गया। स्थानीय लोगों को लगा कि ईई के आलीशान मकान में कोई बड़ी वारदात हुई है तथा पुलिस अंदर घुसे लोगों को पकडऩे पहुंची है लेकिन एक गाड़ी में ईओडब्ल्यू वर्दी पहने लोगों को उतरते देख जानकारी लगी कि यह तो आय से अधिक संपत्ति या फिर रिश्वत का कोई मामला है।

बालाघाट से लेकर आए अधिकारी

आरोपी ईई कमल किशोर सिंगारे के तीन ठिकानों पर छापामार के दौरान वह टीम को बालाघाट स्थित शासकीय आवास में मिला था। कार्रवाई के बाद दोपहर के बाद ईओडब्ल्यू के अधिकारी अपने साथ छिंदवाड़ा लेकर पहुंचे थे। जांच के दौरान अधिकारियों के सवाल सुनकर आरोपी का बीपी भी बढऩे की जानकारी सामने आ रही है।