26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhindwara news: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

विधानसभावार चार बैठक हुई आयोजित, महत्वपूर्ण विषयों पर मंत्रणा
less than 1 minute read
Google source verification
Chhindwara news: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

Chhindwara news: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

छिंदवाड़ा. जिला कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। शुक्रवार को रानी की कोठी में कांग्रेस की विधानसभावार चार बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव को रिकॉर्ड मतों से जीतने का संकल्प लेते हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे हर संघर्ष के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिस प्रकार कांग्रेस ने विधानसभा की सातों सीट पर विजय प्राप्त की है, ठीक उसी तरह लोकसभा सीट भी पुन: कांग्रेस के ही खाते में ही आएगी। नकुलनाथ को भारी मतों से विजय दिलाने के लिये सभी कमर कसकर तैयार हैं। चुनाव से जुड़ी अपने-अपने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से कांग्रेस के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए उनके निराकरण हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की। विधानसभावार जामई, चौरई, सौंसर एवं छिंदवाड़ा विधानसभा, छिंदवाड़ा विधानसभा के शहर एवं नगर निगम क्षेत्र की आयोजित बैठक में विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक प्रभारी, पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गंगाप्रसाद तिवारी ने सम्बोधित किया। आयोजित बैठक में आशीष त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस की विधानसभावार बैठक आज
कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शनिवार को विभिन्न विधानसभा में बैठक आयोजित की जाएगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने बताया कि पांढुर्ना, अमरवाड़ा, परासिया एवं छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्रमांक एक व ग्रामीण क्रमांक दो विधानसभा प्रभारी, ब्लॉक प्रभारी, पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों की बैठक होगी।

बड़ी खबरें

View All

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग