7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने छिंदवाड़ा फिसड्डी, पांढुर्ना अव्वल, जानें वजह

- जिले के हेल्थ केयर वर्करों में 11814 को पहली तथा 7566 को लगाई गई दूसरी डोज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Dinesh Sahu

•

Updated: 25 Mar 2021, 12:41 PM IST

 फीवर ​क्लिनिक

फीवर ​क्लिनिक संक्रमण की जांच और उपचार

छिंदवाड़ा/ कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य अमला ही लापरवाही बरत रहा हैं। इसकी वजह निर्धारित समय अवधि बीत जाने के बावजूद कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवाना इसकी वजह बताई जाती हैं। जिले में सबसे ज्यादा फिसड्डी विकासखंड छिंदवाड़ा दर्ज किया गया हैं। यहां दूसरी डोज मात्र 35.9 फीसदी हेल्थ केयर वर्करों ने लगवाई है। वहीं पांढर्ना में तय लक्ष्य से अधिक 102.9 फीसदी ने वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लेकर जिले में प्रथम स्थान पाया हैं।

जिला टीकाकरण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 16 जनवरी से 20 मार्च 2021 की स्थिति में कुल 12 हजार 247 हेल्थ केयर वर्करों के नाम चिन्हित किए गए थे, जिनमें से 11 हजार 814 को पहली डोज तथा 7 हजार 566 को दूसरी डोज लगाई गई। बताया जाता है कि जिले में 96.5 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्करों ने पहली और 64 प्रतिशत ने दूसरी डोज लगवाई हैं।


चार से बढ़ाया गया आठ सप्ताह का समय -


जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एलएन साहू ने बताया कि हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंटलाइन वर्करों को धीरे-धीरे कर वैक्सीन लगाई जा रही हैं। जिले में शीघ्र ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। शासन ने पहले चार सप्ताह अर्थात 28 दिन बाद दूसरी डोज का समय सुनिश्चित किया था, जो अब बढ़कर आठ सप्ताह हो गया हैं। डॉ. साहू ने बताया कि जिले में पहली डोज लेने वाले 96.5 तथा दूसरी डोज लेने वाले 64 प्रतिशत हेल्थ केयर वर्कर हैं।


जिले के हेल्थ केयर वर्करों के वैक्सीनेशन की स्थिति -


ब्लाक पहली डोज लेने वालों का प्रतिशत दूसरी डोज लेने वालों का प्रतिशत
अमरवाड़ा 83.3 60.8
बिछुआ 110.5 100.6
चौरई 86.9 63.1
छिंदवाड़ा 122.6 35.9
हर्रई 80.1 51.4
जुन्नारदेव 86.8 77.00
मोहखेड़ 90.4 87.4
पांढुर्ना 86.9 102.9
परासिया 91.1 77.5
सौंसर 93.4 71.7
तामिया 77.4 61.4