25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona: दूल्हा-दुल्हन क्वॉरंटीन, जीजा पहले से आइसोलेट

Corona: एक दिन पहले पाया गया था कोरोना पॉजिटिव: क्षेत्र के लोग 14 दिन तक रहेंगे होम क्वॉरंटीन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

P shanker G

•

Updated: 28 May 2020, 5:35 PM IST

Corona: groom-bride quarantine, brother-in-law isolated

Corona: groom-bride quarantine, brother-in-law isolated

छिंदवाड़ा/ रामबाग पोस्ट ऑफिस गली में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के दूसरे दिन कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने जगन्नाथ वार्ड क्रमांक-13 की इस गली और मरीज द्वारा जुन्नारदेव में एक अन्य स्थान पर विजिट करना पाए जाने पर वार्ड क्रमांक तीन, एकता कॉलोनी जुन्नारदेव को मप्र पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 के अंतर्गत कंटेनमेंट एरिया घोषित किया। इसके साथ ही रामबाग के मकान नम्बर 524 और एकता कॉलोनी के मकान नम्बर 354 को एपी सेंटर घोषित किया गया है। उन्होंने इन कंटेनमेंट एरिया के सर्विलेंस के लिए दो दलों का गठन भी किया है।
कलेक्टर ने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और पोस्ट ऑफिस वाली गली रामबाग छिंदवाड़ा के कंटेनमेंट एरिया में एसडीएम अतुल सिंह को इंसीडेंट कमांडर नियुक्त कर एक दल का गठन किया गया। वहीं जुन्नारदेव में एसडीएम रोशन राय को जिम्मेदारी दी गई है। इन क्षेत्रों के सभी निवासियों को 14 दिन होम क्वॉरंटीन में रहना अनिवार्य रहेगा। सीएमएचओ द्वारा कंटेनमेंट एरिया का डोर टू डोर सर्वे कराया जाकर सम्भावित मरीजों का चिह्नांकन और इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। होम क्वारंटीन लोगों का प्रतिदिन विजिट या फोन के माध्यम से 21 दिन फॉलोअप लिया जाएगा, जब तक की सस्पेक्टेड केस का रिजल्ट निगेटिव न आ जाए।

कन्या शिक्षा परिसर में 99 क्वॉरंटीन, अस्पताल में पांच भर्ती
कोरोना पॉजिटिव समेत पांच परिजन जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए तो वहीं दूल्हा समेत 99 घराती, बराती और पड़ोसी कन्या छात्रावास में क्वॉरंटीन किए गए हैं तो दुल्हन समेत आठ लोगों को सिंगोड़ी भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग के पिंडरईकलां बीएमओ डॉ.सुदीप नागवंशी ने बताया कि कन्या शिक्षा परिसर में रखे गए 99 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण मेडिकल टीम ने किया और उन्हें मल्टी विटामिन की गोलियां दीं। इसके साथ ही रामबाग में 84 घरों के 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर्मचारियों ने पहुंचकर किया।

सास, पत्नी समेत पांच के भेजे सेम्पल
कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में रही पत्नी, सास, दो बच्चे समेत पांच लोगों के सेम्पल बुधवार को जांच के लिए भेजे गए। 21 अन्य सेम्पल भी पहुंचाए गए हैं।

24 मई को भर्ती हुआ था पॉजीटिव
सिविल सर्जन डॉ.पी.गोगिया ने बताया कि कोरोना पॉजीटिव को बीती 24 मई की रात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट 26 मई को प्राप्त हो सकी। जिसमें वह पॉजीटिव मिला। सिविल सर्जन के स्पष्टीकरण से साफ है कि वह एक दिन पहले हुई शादी में नहीं था, केवल उसका परिवार सम्मिलित था। पॉजिटिव की दोपहर 2.30 बजे रिपोर्ट आते ही हडक़म्प मचा।

शनिचरा बाजार की कपड़ा दुकान सील
कोरोना पॉजिटिव द्वारा शनिचरा बाजार की एक कपड़ा दुकान से कपड़ा खरीदने की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने उसे सील कर दिया। इस दुकान के दुकानदार दम्पती को होम क्वॉरंटीन किया गया है।