7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना कहर…विभागीय रिकार्ड में 51 की मौत, जानें वजह

- एक दिन में मिले 29 तो 13 संक्रमित उपचार के बाद हुए स्वस्थ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Dinesh Sahu

•

Updated: 20 Mar 2021, 12:25 PM IST

कोरोना कहर...विभागीय रिकार्ड में 51 की मौत, जानें वजह

कोरोना कहर...विभागीय रिकार्ड में 51 की मौत, जानें वजह

छिंदवाड़ा/ जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी हैं। सिम्स की आरटी-पीसीआर लैब से जारी कोविड-19 की रिपोर्ट में शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्र से 29 नए पॉजिटिव मिले हैं तथा विभागीय रिकार्ड में वायरस की वजह से मरने वालों की संख्या 51 पहुंच गई हैं। हालांकि 13 संक्रमित उपचार के बाद स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए हैं तथा जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती एक्टिव मरीजों की संख्या 204 पहुंच गई हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीसी चौरसिया ने बताया कि जिले में अब तक 2966 पॉजिटिव आए, जिनमें से 2716 स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना की जांच के लिए 95 हजार 315 स्वाव सैम्पल भेजे गए, जिनमें से 92 हजार 29 की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं तथा 320 की जांच लंबित तो 1236 सैम्पल रिजेक्ट किए गए हैं।


यहां से मिले नवीन संक्रमित -


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नवीन संक्रमित छिंदवाड़ा के राजपाल चौक, काबरा कॉलोनी, सुभाष कॉलोनी, स्टेट बैंक कॉलोनी, मोदई गांगीवाड़ा, जिला जेल, प्रज्ञापुरम कॉलोनी, शनिचरा बाजार, सत्यम शिवम कॉलोनी, सौंसर के रामाकोना, खुटाम्बा, मोहगांव, मोहखेड़ के गोरखपुर तुर्कीखापा, परासिया, बिछुआ के देवरी, कन्हरगांव, लोहारबतरी, तामिया के बीजाढाना, पांढुर्ना के सिवनी, तिलक वार्ड पांढुर्ना, टेकड़ी वार्ड, शंकर नगर, संतोषी माता वार्ड, कोराड़ी रोड आदि क्षेत्र के निवासी हैं।