30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Mockdrill: न पीपीई किट पहनी न मुंह पर लगाया मास्क

जिला अस्पताल में लिया गया व्यवस्थाओं का जायजा
less than 1 minute read
Google source verification
Corona Mockdrill

Corona Mockdrill

छिंदवाड़ा। कोरोना की सम्भावित चौथी लहर के मद्देनजर छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भी मंगलवार को मॉकड्रिल की गई। तैयारियों और व्यवस्थाओं को जांचा गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ऑक्सीजन प्लांट व कोरोना वार्ड का जायजा लिया। देखा कि मरीजों के पहुंचने पर तत्काल क्या उपचार शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने कर्मचारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज डीन ने कहा कि हर परिस्थिति से लडऩे के लिए हम तैयार हैं।
जिला अस्पताल मेें 20 बेड कोरोना मरीजों के लिए तैयार किए गए हैं। वहां तक मरीजों को ऑक्सीजन तय मापदंड के अनुसार पहुंचाने की व्यवस्था और ऑक्सीजन के फ्लो को चैक किया गया, जो सही मिला। मॉकड्रिल पहले सिविल सर्जन डॉ एमके सोनिया तथा आरएमओ डॉ संजय राय ने की। बाद में मेडिकल कॉलेज डीन डॉ जीबी रामटेके ने भी कई डॉक्टरों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पीपीई किट व मास्क नहीं पहने थे कर्मचारी
मॉकड्रिल के दौरान मेडिकल कॉलेज डीन के पहुंचने पर कई खामियां नजर आईं। उन्होंने वार्ड में सफाई के साथ ही चेयर, स्ट्रेचर में चादर बिछाने, वार्ड में ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर, ईसीजी मॉनिटर और बीपी इंस्टुमेंट तैयार रखने के निर्देश दिए। मॉकड्रिल के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी व सफाई कर्मी बगैर पीपीई किट व मास्क के नजर आए।

हर परिस्थिति से लडऩे के लिए हम तैयार हैं
जिला अस्पताल में बनाए गए कोरोना वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पहुंचने वाले मरीजों को दिए जाने वाले उपचार के साथ ही ऑक्सीजन की व्यवस्था को देखा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हम तैयार हैं।
डॉ जीबी रामटेके, डीन, मेडिकल कॉलेज, छिंदवाड़ा