
निगम...चौतरफा नरवाई से जल उठे खेत-जंगल, कम पड़े आग बुझाने के इंतजाम
छिंदवाड़ा.गेहूं की कटाई होने के बाद किसानों ने चौतरफा खेतों में आग लगानी शुरू कर दी है। इसकी लपटें जंगलों तक फैलती जा रही है। इससे गंभीर पर्यावरणीय संकट उत्पन्न हो गया है। इधर, आग बुझाने में नगर निगम का पुराना फायर सिस्टम वाहनों की कमी से विफल होता नजर आ रहा है। निगम का फायर दस्ता लगातार सूचनाओं पर गाडिय़ां पहुंचा नहीं पा रहा है।
निगम के रिकार्ड में देखा जाए तो आग बुझाने के नाम पर चार वाहन दर्ज है। इनमें से एक वाहन को डेनियलसन कॉलेज के पास निगम के सामूहिक विवाह की उपहार सामग्री की सुरक्षा में तैनात किया गया है। दूसरा छोटा वाहन की मोटर बिगड़ी पड़ी है। शेष दो गाडिय़ां 24 घंटे आग लगने की सूचना पर दौड़ रही है। इस समय 6-7 सूचनाएं मिल रही है। निगम कर्मचारी खुद स्वीकार कर रहे हैं कि सभी सूचनाएं पर वाहन पहुंचाने इंतजार करना पड़ता है। मार्च में अकेले 37 अग्नि दुर्घटनाएं दर्ज हुई है। अभी अप्रैल और मई शेष है। इस पर कर्मचारी चिंतिंत है।
.....
सौ किमी तक क्षेत्र निगम के वाहनों पर निर्भर
नगर निगम की आबादी इस समय 2.76 लाख पहुंच रही है। इस जनसंख्या के साथ निगम को चांंद, तामिया, चौरई, बिछुआ, खमारपानी, अमरवाड़ा, गांगीवाड़ा, सुरलाखापा, सेमरिया, मेनीखापा समेत आसपास के 100 किमी के एरिया में पहुंचकर आग बुझानी पड़ती है।
.....
अधिकतम तीन मंजिल तक फायर वाहन
वर्तमान में निगम के पास दो 4 हजार लीटर, एक 3 हजार लीटर और एक 200 लीटर क्षमता का फायर वाहन मौजूद है। इसमें लगी सामान्य सीढ़ी अधिकतम तीन मंजिल की ऊंचाई तक पहुंच सकती है वहीं कैनवास पाइप 500 मीटर दूरी तक की आग बुझा सकता है। समस्या यह भी है कि आग पांच मंजिल से ज्यादा ऊंचे भवनों में लग जाए तो वहां तक पहुंचने के लिए विभाग के पास न तो हाइड्रोलिक सीढ़ी है और न ही अन्य जरूरी उपकरण। छिंदवाड़ा शहर में सात मंजिला तक बिल्डिंग बनने लगी है।
..
ये हैं निगम का फायर सिस्टम
निगम की आबादी-2.76 लाख
रिकार्ड में फायर वाहन-4
वर्तमान में स्थिति-1 बिगड़ा, 1 स्पेशल, 2 चालू
कर्मचारी तैनात-24 घंटे की शिफ्ट में 30
.....
तीन माह में अग्नि दुर्घटनाएं
जनवरी-19
फरवरी-28
मार्च-37
....
इनका कहना है...
निगम में फायर वाहनों की कमी देखते हुए एक अतिरिक्त वाहन खरीदने का प्रस्ताव किया गया है। इससे निगम की क्षमता बढ़ जाएगी।
-सुरेन्द्र उइके, प्रभारी अग्नि शमन विभाग नगर निगम।
.....
नगर निगम में फायर वाहन खरीदने के लिए एमआईसी में प्रस्ताव पास किया गया है। अभी वित्तीय स्थिति ठीक न होने से खरीदी संभव नहीं है। इस पर आगे विचार किया जाएगा।
-विक्रम अहके, महापौर, नगर निगम।
Published on:
29 Mar 2023 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
