3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीण क्रिकेट खिलाडिय़ों को अब रणजी में खेलने मिलेगा मौका

सेकंड ग्रेड सलेक्शन ट्रायल्स का आयोजन रविवार को भोपाल में किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Ashish Kumar Mishra

•

Updated: 11 Jun 2018, 11:50 AM IST

patrika news

ग्रामीण क्रिकेट खिलाडिय़ों को अब रणजी में खेलने मिलेगा मौका


छिंदवाड़ा. जिले सहित प्रदेश के ग्रामीण क्रिकेट खिलाडिय़ों को प्रतिभा के आधार पर रणजी ट्राफी जैसे टूर्नामेंट खेलने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इंडिया ग्रामीण क्रिकेट एसोसिएशन एवं मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सेकंड ग्रेड सलेक्शन ट्रायल्स का आयोजन रविवार को भोपाल में किया गया। जनरल सेक्रेटरी मुकेश कुमार कुरमेति ने बताया कि सेकंड एबीबी ग्रेड सलेक्शन में इंदौर, बड़वानी, धार, देवास, उज्जैन, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, बैतूल, जबलपुर, भोपाल सहित अन्य जिलों के लगभग 113 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। चयनित ग्रामीण क्रिकेट खिलाडिय़ों को बीसीसीआई की रणजी ट्रॉफी समेत सभी टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलेगा। सभी चयनित खिलाडिय़ों का प्रोविजनल लोढ़ा कमेटी को भी भेजा जाएगा। चयन कमेटी में प्रशांत घोंघे, योगेश रुखमांगद, सुभाष यदुवंशी सहित अन्य शामिल रहे। ट्रायल्स के आयोजन में डॉ. जीके अय्यर, डॉ. ललिया अय्यर, डॉ. पूजा, अरविंद गुप्ता सहित अन्य का महत्वपूर्ण योगदार रहा।

सुमित अध्यक्ष, रविन्द्र होंगे सचिव
जिले में विभिन्न खेलों को तेजी से विकसित करने के उद्देश्य से रविवार को खेल संघ पदाधिकारियों की बैठक ओलम्पिक स्टेडियम में खेल प्रमोटर इन्द्रजीत सिंह बैस की अध्यक्षता एवं खेल अधिकारी सुनीता यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रविकांत अहिरवार के विशेष आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक में जिले में रोलर स्केटिंग खेल को प्रभावी रूप से जिले में बढ़ावा देने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन का गठन भी किया गया। सर्वसम्मति से सुमित साहू को अध्यक्ष एवं रविन्द्र जायसवाल को जिला सचिव पद पर मनोनित किया गया। इसके अलावा अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई। तीन वर्षों के लिए संपूर्ण कार्यकारिणी बनाने का दायित्व अध्यक्ष एवं सचिव को दिया गया है। बैठक का संचालन बैडमिंटन कोच जावेद खान एवं आभार प्रदर्शन स्पोट्र्स ऑफिसर मुकेश सोनी ने किया।

एनबीएमएफ सीनियर गल्र्स एंड ब्वॉयज ने जीती स्पर्धा
सूबेदार स्व. नरेंद्र सिंह बैस मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा रविवार को संडे सिंघम बास्केटबॉल चैलेंजर स्पर्धा का आयोजन पुलिस लाइन ग्राउंड बास्केटबॉल कोर्ट में किया गया। पहला मैच एनबीएमएफ सीनियर एवं जूनियर गल्र्स के बीच खेला गया। जिसमें सीनियर टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच एनबीएमएफ सीनियर एवं जूनियर ब्वॉयज के बीच खेला गया। जिसमें एनबी एमएफ सीनियर ब्यॉयज टीम ने जीत दर्ज की। कार्यक्रम में अतिथियों ने उत्कृष्ट खिलाड़ी साक्षी साहू, पूजा नामदेव, रामेश्वरी, अंजलि चंद्रपुर सहित अन्य को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।