7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट रोमांच…नेट रन रेट से तय हुई हार-जीत, जानें वजह

- इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान में हुए दो मैच
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Dinesh Sahu

•

Updated: 20 Mar 2021, 12:46 PM IST

cricket.jpg

छिंदवाड़ा/ इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान छिंदवाड़ा में बालाजी स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में जारी क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच समर्थ क्रिकेट क्लब और जीवीआइटी क्लब छिंदवाड़ा के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए समर्थ क्लब ने 15 ओवर में नौ किवेट पर 93 बनाए तथा निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीवीआइटी क्लब ने 13.5 ओवर में 8 विकेट पर 78 रन बना लिए। लेकिन बारिश होने से मैच का फैसला समिति के नियमानुसार नेट रन रेट के आधार पर निकाला गया, जिसके अनुसार समर्थ क्रिकेट क्लब को दो रन से विजयी घोषित किया गया।


वहीं दूसरा मैच लक्ष्मीपति स्पोर्टिंग क्लब और डब्ल्यूसीएल कन्हान छिंदवाड़ा के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी लक्ष्मीपति स्पोर्टिंग क्लब ने कर 12 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाएं, जिसे डब्ल्यूसीएल कन्हान की टीम ने 13 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 98 रन बना कर हासिल कर लिया।

दोनों मैच के अम्पायरों में नयन राय, शैलेंद्र बिंदवारी, आशीष यादव, शशिकांत श्रीवास्तव, स्कोरर डीके राय चौधरी, आकाश सूर्यवंशी, कामेंटे्रटर अखिलेश बारापात्रे, श्रांत चंदेल, हिमांशु जायसवाल रहे। आयोजन समिति में अध्यक्ष अनिल कोल्हे, उपाध्यक्ष प्रशांत घोंगे, रोहित द्विवेदी, सचिव अमोल बेंडे, सहसचिव दर्शित बोरगावकर, संदीप मालवीय, राहुल द्विवेदी आदि हैं।


आज के मैच -


आयोजकों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पहला मैच सुबह 8.30 बजे से सीसीए क्लब एवं बालाजी क्लब छिंदवाड़ा और दूसरा मैच दोपहर 12.30 बजे से समर्थ क्लब जूनियर बनाम वायरस मोहखेड़ के मध्य खेला जाएगा।