
Crime: हाइवे पर मैजिक से जा भीड़ी कार, तीन की मौत, एक गंभीर
छिंदवाड़ा. कुंडीपूरा थाना क्षेत्र के सिवनी रोड पर बुधवार शाम चार बजे मैजिक एवं कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नागपुर रेफर कर दिया गया है। घटना शाम 4.30 बजे के आसपास हुई। जानकारी के अनुसार अमरवाड़ा के सिंगोड़ी निवासी सोनू पिता संतोष चन्द्रवंशी(22) बुधवार शाम मैजिक एमपी28 जेड7286 लेकर सिवनी से छिंदवाड़ा जा रहा था। गाड़ी में वह अकेले था। वहीं जिला सिवनी के छपारा निवासी अन्नू यादव सहित उसके तीन साथी बिना नंबर की कार लेकर छिंदवाड़ा से सिवनी जा रहे थे। बुधवार शाम लगभग 4.30 बजे दोनों वाहन की सिवनी रोड स्थित श्रीजी रिसोर्ट के पास आमने-सामने भिडं़त हो गई। हादसे में मैजिक का चालक सोनू एवं कार में सवार सिवनी के छपारा निवासी अन्नू यादव पिता राम यादव(35), चौरई के कपूर्दा के माचीवाड़ा निवासी मोहनलाल सनोडिया पिता सहेस सनोडिया(36) की मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीसरे व्यक्ति सिवनी जिले के खैरी निवासी मुकेश सनोडिया पिता संतोष सनोडिया(25) बुरी तरह जख्मी हो गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
बुधवार को दोपहर से ही बारिश हो रही थी। ऐसे में सडक़ भी भींगा हुआ था। बताया जाता है कि मैजिक एवं कार दोनों की तफ्तार काफी तेज थी। संभवत: इसी वजह से यह हादसा हुआ। हालांकि कार के दरवाजे के तरफ मैजिक ने टक्कर मारी है। ऐसे में संदेश जताया जा रहा है कि कार में तकनीकी काफी आने की वजह से चालक का नियंत्रण बिगड़ गया होगा।
जेसीबी की मदद से निकालना पड़ा शव
हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों की रूह कांप गई। कार के दरवाजे दब गए थे। ऐसे में मृतकों एवं घायल को निकाल पाना मुश्किल था। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर बचाव कार्य प्रारंभ किया। दोनों दरवाजे किसी तरह तोड़े गए। तब जाकर शव निकाले जा सके। इस दौरान कुछ देर के लिए सडक़ पर जाम भी लगा रहा।
Published on:
07 Dec 2023 12:44 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
