पारडसिंगा. बुधवार को अचानक आए आंधी तूफान से ग्राम गोंडीवाडोना मकानों की छत उड़ गई। जानकारी के अनुसार संगीता बाई कवडेती, नामदेव मोडघरें, ईश्वर शेंड, रामभाऊ उईके , रेखा शेंडे, शिवराम धोत्रे, रेखा शेंडे के मकानों की छत तेज आंधी से उडकऱ दूसरे के मकानों पर जा गिरी । जिससे दूसरे मकानों को भी क्षति हुई है।