
Devotees chanted 2 lakh 10 thousand mantras
छिंदवाड़ा/बिछुआ. माता मां चौक स्थित श्री अलोणी महाराज सेवा संस्थान के गणेश मठ में शनिवार को 9 कुण्डीय गणेश महायज्ञ का आयोजन हुआ। महायज्ञ की शुरुआत ध्वजारोहण, मंडल पूजन और गणपति महाभिषेक के साथ हुई। पं. अक्षद रामचंद्र जोशी ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। मंदिर समिति सचिव उमेश साहू ने बताया गणेश मंत्र जाप बैंक में वर्ष 2023-24 में श्रद्धालुओं ने 21 लाख श्री गणेशाय नम: के मंत्र लिख कर जमा कराएं । मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ति के लिए 9 कुण्डीय गणेश महायज्ञ आयोजित किया । श्री गणेश यज्ञ संत तुरियानंद महाराज अनहोनी तामिया, संत प्रेमानंद महाराज सर्रा, गणेश मठ पीठाधीश्वर महा मंडलेश्वर डॉ वैभव अलोणी, महंत विशाल अलोणी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने 2 लाख 10 हजार मंत्रों का जाप करते हुए आहुति दी। भगवान विघ्नहर्ता की महाआरती की गई। संतों के प्रवचन हुए। महाप्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालु भक्तों के सहयोग से बनकर तैयार संत निवास और भक्त निवास का शुभारंभ मंदिर स्थापना वर्षगांठ महोत्सव के पहले दिन संतों की उपस्थिति में हुआ। धर्म प्रेमियों के सहयोग से मंदिर परिसर में 2 अतिरिक्त कक्षों का निर्माण समिति की ओर से किया गया था। जिसमें से एक कक्ष भक्तों एवं दूसरा कक्ष साधु संत के लिए बनाया गया। ह
Published on:
14 Apr 2024, 6:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.