6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने उठाई मजदूरी, मटेरियल के भुगतान न होने की समस्या

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में उठा मुद्दा

2 min read
Google source verification
Jila panchayat

सामान्य सभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य।

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में मजदूरी और मटेरियल का भुगतान न होने का मुद्दा उठा। शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार एवं उपाध्यक्ष अमित सक्सेना की अनुमति से सदस्य समस्याएं गिनाते गए।
जिला पंचायत सदस्य कमलेश उइके ने कहा कि पांचवें वित्त के कार्य अपूर्ण पड़े हुए हैं। कमलेश उइके, संदीप माहोड़, नवीन मरकाम, अरु यदुवंशी, मनोज वानखेड़े ने कहा कि जिन हितग्राहियों के बिजली के बिल का भुगतान नहीं हुआ है, केवल उन्हीं के कनेक्शन काटे जाएं। पूरी बस्ती या नजरे टोले के विद्युत कनेक्शन नहीं काटे जाएं। इस पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना ने कहा कि किसानों के खेतों के तार झूल रहे हैं, ढीले हैं। उनका मेंटेनेंस तत्काल किया जाए, ताकि विद्युत आपूर्ति बनी रहे।
सदस्य पूनम उइके ने कहा कि ग्रामीण आवासीय क्षेत्रों की साइट रात्रि में बंद न की जाएं। बरसात के दिनों में जहरीले सर्प कीट के काटने का भय बना रहता है।

स्वास्थ्य केंद्रों में उपस्थित रहें कर्मचारी

अध्यक्ष संजय पुन्हार ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि कर्मचारियों की व्यवस्था सुचारू रूप से बनाई जाए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कर्मचारी उपस्थित रहें, ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जल संसाधन विभाग की समीक्षा के दौरान सभी सदस्यों ने नहरों के रखरखाव एव तालाब आदि के मेंटेनेंस पर ध्यान देने को कहा।

यूरिया और अन्य खाद की समस्या

बमलेश उइके ने एक गंभीर मुद्दा मुख्य कार्यपालन अधिकारी के ज्ञान में लाया गया कि कतिपय आवांछित तत्व सीएम हेल्प लाइन में झूठी शिकायत करके पंचायत सचिवों से राशि की मांग किए जाने का मामला भी प्रकाश में आया है। इस पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाने भेजा गया। सदस्य लखन कुमार वर्मा ने यूूरिया और खाद नहीं मिलने का मुद्दा उठाया और मांग की कि खाद बीज को बोनी के पूर्व सोसायटी में पहुंचाया जाए। संजय पुन्हार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आउट सोर्स कर्मचारियों को कम मानदेय दिया जाता है, जिसे कलेक्टर दर से भुगतान करने के लिए कहा गया। लेखवती जंघेला ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पौनार विकास खण्ड अमरवाड़ा में कर्मचारियों की बहुत कमी है। उपस्वास्थ्य केन्द्रों में कर्मचारियों की कमी को दूर किया जाए। नवीन मरकाम सदस्य ने कहा कि जिला पंचायत की स्थायी समितियों की नियमित बैठक नहीं हो पा रही है। लखन कुमार वर्मा ने मुद्दा गुमतरा पंचायत चौरई में शासकीय भूमि 219 लोगों के कब्जे में है। लखन कुमार वर्मा ने कहा कि कन्हान प्रोजेक्ट में पाइप लाइन नहीं जोड़ी गई है।