28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Police: पुलिस के प्रयासों पर पानी फेर रहे वाहन चालक, कैसें पढ़ें यह खबर

वाहन चालकों की लापरवाही पुलिस और प्रशासन के तमाम प्रयासों पर भारी पड़ रहे हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Baban Rao Pathe

•

Updated: 16 Sep 2022, 1:07 PM IST

Police: पुलिस के प्रयासों पर पानी फेर रहे वाहन चालक, कैसें पढ़ें यह खबर

पुलिस के प्रयासों पर पानी फेर रहे वाहन चालक, कैसें पढ़ें यह खबर

छिंदवाड़ा. वाहन चालकों की लापरवाही पुलिस और प्रशासन के तमाम प्रयासों पर भारी पड़ रहे हैं। दुर्घटनाओं को कम करने के लिए की जा रही सम्पूर्ण कवायदों के बाद भी बहुत बड़ा असर वाहन चालकों पर नहीं हो रहा। मनमानी के कारण लोगों की असमय मौत हो रही है। सड़कों की तकनीकी खामी और ब्लैक स्पॉट से कहीं ज्यादा लापरवाही सामने आ रही है।

सुरक्षित आवागमन पर पुलिस और प्रशासन का पूरा जोर है। लगातार सड़कों पर सुधार के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं निरंतर बनाई जा रही है। ताकि दुर्घटनाओं में कमी आने के साथ ही मौत का आंकड़ा भी कम हो सके। किन्तु वाहन चालकों की लापरवाही के चलते मंशानुरूप परिणाम नहीं मिल रहे हैं, क्योंकि वाहन चालक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। विभिन्न कार्रवाइयों के बाद भी उन पर कोई असर नहीं हो रहा है। स्वयं वाहन चलाने वाले की वजह से एक्सीडेंट होना दर्शाता है कि सुरक्षित सफर को लेकर जागरूकता की कमी है। निर्धारित रफ्तार से यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन संचालित करने से दुर्घटना का अंदेशा 80 प्रतिशत तक कम हो जाता है। जबकि अधिकांश मामलों में अनियंत्रित रफ्तार, सड़क पर लगे साइन बोर्ड का पालन नहीं करना और यातायात के नियमों की अनदेखी सामने आती है। वर्ष 2021 में 383 लोगों की मौत, गम्भीर घायल 12 एवं 989 सामान्य घायल हुए हैं। इन आंकड़ों से साफ जाहिर हो रहा है कि यह केवल सड़क की खामी या फिर ब्लैक स्पॉट की वजह से नहीं हुए हैं। जिला मुख्यालय पर स्कूल वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाकर 93 वाहन जांचे। परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर 16 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 83 हजार 508 रुपए शुल्का वसूला। निगम ने जुलाई माह में 54, अगस्त माह में 15 और सितम्बर माह में 12 पालतू व आवारा मवेशियों को पकड़कर कांजी हाउस में बंद कराया है।

पुलिस और प्रशासन के प्रयास
इमलीखेड़ा चौराहे पर बाधा बन रहे बोर्ड को 1.5 फीट छोटा किया, बैतूल रोड के लिए इमलीखेड़ा चौक पर साइन बोर्ड लगाया, रोटरीज पर प्रकाश के इंतजाम किए जा रहे। प्रिंस ढाबा रिंग रोड पर रोड में और ढाबा के सामने मीडियन खोला गया। छिंदवाड़ा-तामिया-मटकुली मार्ग में कुलबेहरा नाले के आस-पास संभावित दुर्घटना स्थल पर थर्मोप्लास्ट पेंट, संकेतक, सचेतक बोर्ड, क्रास बैरियर और लखनवाड़ा अंधा मोड़ पर संकेतक, सचेतक बोर्ड, क्रास बैरियर का सुधार कार्य पूरा हो चुका है। बर्मन की भूमि पर वर्तमान में अनुमानित 400 वाहनों को खड़े किए जाने की व्यवस्था की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई
वर्ष 2021 में पुलिस ने वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते 328 चालकों को पकड़ा है। जिनसे 1 लाख 64 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। शराब या फिर मादक पदार्थ का सेवन करने वालों की संख्या 182 थी, इनसे 8 लाख 41 हजार 100 जुर्माना राशि वसूली गई। वाहनों में ओवर लोडिंग के 16 मामले सामने आए इनमें 34 हजार 400 रुपए का समन शुल्क वसूला है। मालवाहक वाहनों में सवारी बिठाने वाले 4 वाहन पकड़े गए जिन पर 37 हजार 5 सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया। सिग्नल पर रेड लाइट जम्प करने वालों की संख्या 290 थी जिनसे पुलिस ने 1 लाख 45 हजार रुपए का शुल्क वसूला है। इसी तरह तेज गति से चलने वाले 122 मामलों में 1 लाख 55 हजार रुपए का शुल्क जमा करवाया गया है।

पुलिस के प्रयासों पर खबर में वर्जन
मानवीय गलतियों से हो रही दुर्घटनाएं ट्रैफिक डीएसपी सुदेश कुमार सिंह का कहना है कि 90 प्रतिशत दुर्घटनाएं मानवीय गलतियों की वजह से हो रही है। वाहन चालक, सड़क का उपयोगकर्ता निर्धारित रफ्तार पर सड़क की स्थिति के अनुसार चले और यातायात के नियमों का पालन करें तो दुर्घटनाओं में 90 प्रतिशत की कमी आएगी। 10 प्रतिशत ऐसी दुर्घटनाएं होती है जिनमें वाहनों की तकनीकी खामी या फिर वाहन का फिसलना शामिल है जिन्हें रोका नहीं जा सकता है।