29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकाशीय बिजली गिरने से गेहूं की फसल खाक

चारगांव पंचायत के भगतखापा गांव में शनिवार को तेज आंधी के बाद आकाशीय बिजली गिरने से किसान देवराव देशमुख के खेत की फसल जलकर खाक हो गई। करीब एक एकड़ खेत में गेहूं की फसल थी। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Rahul sharma

•

Updated: 8 Apr 2024, 6:25 PM IST

field.jpg

due to lightning wheat crop destroyed

छिंदवाड़ा/मोहखेड़. चारगांव पंचायत के भगतखापा गांव में शनिवार को तेज आंधी के बाद आकाशीय बिजली गिरने से किसान देवराव देशमुख के खेत की फसल जलकर खाक हो गई। करीब एक एकड़ खेत में गेहूं की फसल थी। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।शनिवार रात क्षेत्र में अचानक मौसम बदला। बिजली चमकने लगी और बारिश शुरू हो गई। सतर्क किसान फसल को भीगने से बचाने के जतन कर रहे थे। इसी दौरान देशमुख के खेत में आकाशीय बिजली गिरी और फसल में आग लग गई। खेत में फसल कटी रखी थी और उसे खेत से उठाने की तैयारी थी। तेज हवा के कारण आग ज्यादा भडक़ गई और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 15 से 20 किसानों ने आग बुझाने की कोशिश की। साथ ही आग को दूसरे खेतों में फैलने से रोक लिया। ग्रामीणों ने राज्य सरकार से प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।