10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather: रक्षाबंधन पर्व में सुबह ट्रेन तो शाम को बारिश ने डाला खलल

व्यापार भी हुआ प्रभावित, स्ट्रीट वेंडरों को हुई दिक्कत

less than 1 minute read
Google source verification


छिंदवाड़ा. रक्षाबंधन पर्व पर सोमवार को पातालकोट एक्सप्रेस के देरी से छिंदवाड़ा पहुंचने की वजह से लोगों को समस्या हुई। वहीं दोपहर बाद बारिश ने खलल डाला। देर रात तक रूक-रूककर कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश होती रही। ऐसे में बहनों को अपने भाई एवं भाईयों को अपने बहनों के पास पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे पहले सुबह से ही मौसम खुला रहा। सूर्य देवता के तेवर तीखे दिखे। काफी दिनों बाद तेज धूप निकली। दोपहर चार बजे के बाद आसमान में काले बादल छा गए और बूंदाबादी शुरु हो गई जो कुछ ही देर में तेज बारिश में बदल गई। अचानक बदले मौसम की वजह से व्यापार भी प्रभावित हो गया। सडक़ किनारे दुकान लगाने वाले लोगों के लिए समस्या हुई। उनका कहना था कि कुछ दिनों से शाम को मौसम ठीक था। इससे त्योहार में अच्छी खरीदारी हो रही थी, लेकिन सोमवार को बारिश की वजह से थोड़ी परेशानी हुई।

पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक बारिश
जिले में अभी तक 883.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 831.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 19 अगस्त को सुबह 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 1.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। सुबह 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील मोहखेड़ में 18.2 और परासिया में 1.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिंदवाड़ा में 604.3, मोहखेड़ में 1271.3, तामिया में 1190, अमरवाड़ा में 1073.6, चौरई में 710.8, हर्रई में 802.4, बिछुआ में 825.2, परासिया में 782.5, जुन्नारदेव में 887.4, चांद में 942.6 और उमरेठ में 634.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।