
Entertaining competitions held in Hariyali Teej festival
छिन्दवाड़ा/ जुन्नारदेव. ब्रह्म समाज महिला मंडल जुन्नारदेव द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर ज्ञान सागर पब्लिक स्कूल में पौधरोपण किया। हरियाली महोत्सव मनाया। अध्यक्ष कीर्ति उपाध्याय ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष मनीषा चतुर्वेदी, सचिव रानी शर्मा, सह सचिव शानू तिवारी ,कोषाध्यक्ष सुधा मिश्रा को मनोनीत किया। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की पढ़ाई ,कन्याओं के विवाह में मदद व समाज के उत्थान के लिए काम करने पर जोर दिया गया। पर्यावरण के प्रति जागरूकता के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सुहागिनों को चूड़ी बिंदी बांटी गई। रोचक खेल खिलवाकर हरियाली तीज मनाई ।कार्यक्रम में माला शर्मा, निशा तिवारी ,कल्पना उपाध्याय,चेतना उपाध्याय,मोनी उपाध्याय, बबली शुक्ला एवं समाज की महिलाएं उपस्थित थी। परासिया में न्यू कॉलोनी बाबू लाइन वार्ड 12 में हरियाली तीज उत्सव मनाया गया । इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिताओं में संगीता सोनी, शानू सोनी, रितु सूर्यवंशी, रजनी सूर्यवंशी विजेता रहीं।
Published on:
12 Aug 2021 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
