23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहर सरकार बनाने उत्साह, सुबह से जारी बारिश भी नहीं रोक सकी मतदाताओं के कदम, SP-कलेक्टर ने डाले वोट

-शहर सरकार बनाने उमड़ पड़े मतदाता-सुबह बारिश में भी नहीं रूके लोगों के कदम-एसपी विवेक अग्रवाल, कलेक्टर सौरभ सुमन ने डाले वोट-कांग्रेस-भाजपा के महापौर प्रत्याशियों ने किया मतदान

less than 1 minute read
Google source verification
News

शहर सरकार बनाने उत्साह, सुबह से जारी बारिश भी नहीं रोक सकी मतदाताओं के कदम, SP-कलेक्टर ने डाले वोट

नगर की सरकार बनाने के लिए शहर के मतदाता उमड़ पड़े। सुबह जारी तेज बारिश भी मतदाताओं के कदमों को रोक नहीं पाई। सभी मतदान केन्द्रों पर लोग छाता तो कोई बरसादी पहनकर अपने मत का प्रयोग करने के लिए कतारबद्ध खड़े नजर आए। जिले में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण मतदान जारी है। दोपहर बाद लोगों का उत्साह और अधिक नजर आया।

यह भी पढ़ें- भारी बारिश से मध्य प्रदेश में बाढ़ ही बाढ़, इन राज्यों से संपर्क टूटा, पुल से डेढ़ फीट ऊपर बह रही नदी

लोगों में मतदान को लेकर खास रुझान

छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम की सरकार बनाने के लिए मतदाओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान के प्रति लोगों में अच्छा खासा रुझान नजर आया। छिंदवाड़ा नगर निगम में कुल 48 वार्डों में 255 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। यहां कुल 190706 मतदाता है। इनमें पुरुष मतदाओं की संख्या 94691 और महिला मतदाता की संख्या 96006 है। छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल एवं कलेक्टर सौरभी कुमार सुमन ने भी मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी विक्रम अहके एवं भाजपा से महापौर प्रत्याशी अंतू धुर्वे ने भी सुबह अपने क्षेत्रीय मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान किया।