7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड मरीजों की निगरानी करेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, जानें वजह

- कंट्रोल रूम से परिजन अपने मरीजों को देख और कर सकेंगे बात, कलेक्टर सुमन ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Dinesh Sahu

•

Updated: 27 Mar 2021, 2:09 PM IST

कोविड मरीजों की निगरानी करेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, जानें वजह

कोविड मरीजों की निगरानी करेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर, जानें वजह

छिंदवाड़ा/ सिम्स से सम्बद्ध जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती गंभीर मरीजों की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ डॉक्टरों को सौंपी गई हैं। साथ ही मरीजों को समय पर और पौष्टिक भोजन दिया जाएगा तथा परिजन अपने मरीजों से कंट्रोल रूम में जाकर वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर सकेंगे। साफ-सफाई और भोजन बनाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्तियां भी की गई हैं। साथ ही साफ-सफाई और रसोई घर में शुद्धता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। यह कहना है कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन का, वे शुक्रवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण पर गए थे।

कलेक्टर सुमन ने बताया कि कोरोना संक्रमण बढऩे की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हैं तथा बचाव और सुरक्षा के लिए बनाई गई सभी व्यवस्थाओं को सक्रिय एवं सुचारू किया जा रहा हैं। बताया जाता है कि चिकित्सा अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के परिपालन की जानकारी भी ली गई। इस दौरान सर्वर रूम, जिला कोविड कमांड सेंटर और जिला अस्पताल के रसोई घर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम अतुल सिंह, सिविल सर्जन डॉ. पी. कौर गोगिया, आरएमओ डॉ. सुशील दुबे, डॉ. अश्विनी, डॉ. शिखर सुराना समेत अन्य मौजूद थे।


कोविड वार्ड के डॉक्टर-नर्सों से की चर्चा -


कलेक्टर सुमन ने सीसीटीवी मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए सर्वर रूम का निरीक्षण किया तथा वहीं से कोविड वार्ड की मॉनिटरिंग की। साथ ही वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और नर्सों से बात कर विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर सुमन ने सभी डॉक्टरों को समय पर ड्यूटी पर मौजूद रहने और निर्धारित दायित्व के अनुसार समय-समय पर वार्डों का राउंड लेने के निर्देश दिए।


जिले में संक्रमण तीव्र, गंभीर मरीजों की संख्या इसलिए ज्यादा -


कलेक्टर सुमन ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण बढऩे की दर तीव्र हैं, जिसके कारण अस्पताल में गंभीर मरीजों की संख्या भी अधिक हैं। इसकी एक वजह लोगों की लापरवाही भी हैं। लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए, मॉस्क पहनना चाहिए और शासन के निर्देशों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में वर्तमान में ऑक्सीजन की उपलब्धता और व्यवस्था संतोषजनक हैं, पर नियमित आपूर्ति की आवश्यकता होगी।