
New solar energy technology now in the hands of farmers
छिंदवाड़ा. भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत के अंतर्गत सोमवार को सतपुड़ा लॉ कॉलेज में जिला अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जबलपुर से आए महाकौशल प्रांत के संगठन मंत्री भरत पटेल और प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित जिले के विभिन्न तहसील से किसान संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिले की नवीन कार्यकरिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन कार्य संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रहलाद सिंह पटेल ने चौधरी मेर सिंह को पुन: जिलाध्यक्ष घोषित किया। इसके पश्चात जिलाध्यक्ष ने आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए अपनी नवीन कार्यकरिणी की घोषणा की। रामा राव लाडे पुन: जिला महामंत्री बने। संजय गुप्ता कोषाध्यक्ष, रामभरोस पटेल उपाध्यक्ष, ललित सोनी उपाध्यक्ष, कैलाश यदुवंशी उपाध्यक्ष, शिवपाल यदुवंशी सहमंत्री सहित अन्य पदों पर नियुक्ति की गई। किसान संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय शुक्ला ने सभी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। इसके उपरांत कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक किसान संघ कार्यकर्ताओं ने झंडे बैनर और नारों के साथ बड़ी संख्या में पैदल मार्च किया और समर्थन मूल्य पर मक्का फसल खरीदी सहित किसानों की अनेक समस्याओं के विषय में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि किसानों की न्यायोचित मांगे पूरी न होने की दशा में समर्थन मूल्य पर मक्का खरीदी के लिए छिंदवाड़ा से ही प्रदेश व्यापी आंदोलन आरंभ किया जाएगा।
Published on:
26 Oct 2021 01:37 pm
बड़ी खबरें
View Allछिंदवाड़ा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
